Homeमध्य प्रदेशMP ELECTION: पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पर निर्वाचन आयोग का बड़ा...

MP ELECTION: पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पर निर्वाचन आयोग का बड़ा अपडेट, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही यहां होंगे चुनाव

MP ELECTION: Election Commission's big update on Panchayat and urban body elections, elections will be held here even before the completion of the term

Date:

MP ELECTION UPDATE : मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election) का मामला जब सुप्रीम कोर्ट (supreme court) पहुंचा था तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) के बिना ही मध्य प्रदेश में चुनाव (MP PANCHAYAT CHUNAAV) करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद ही निर्वाचन आयोग (state election commission) ने इलेक्शन कराने की तैयारी कर ली है.

मध्दयप्ररदेश में बेहद लंबे समय से निकाय चुनाव अटका हुआ है, निर्वाचन आयुक्त की बात पर ध्यान दिया जाए तो मध्यप्रदेश में पहले नगरीय निकाय चुनाव होंगे, इन चुनाव के बाद ही मध्नयप्गरदेश में पंचायत के चुनाव होंगे।

असल में नगरीय निकाय चुनाव के लिए परिसीमन सहित आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है, लेकिन मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव (MP PANCHAYAT CHUNAV) के लिए भी आरक्षण होना बाकी है। इसलिए पहले मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं।

बीती 5 फरवरी 2022 तक प्रदेश की 352 नगर निकाय का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसके साथ ही 19 निकाय का कार्यकाल फरवरी 2023 में खत्म होगा और 15 जिले के 37 निकाय ऐसे भी हैं जहां मध्य प्रदेश में अगले 4 साल में कार्यकाल समाप्त होंगे ऐसे में 37 निकाय ऐसे हैं, जहां निकाय चुनाव समय से पूर्व आयोजित करवाए जा रहे हैं।

निर्वाचन आयोग 37 निकाय का चुनाव भी जून 2022 में कराने की तैयारी कर रहा है। जिसमें अनुसूचित क्षेत्र के 14 नगर पालिका परिषद सहित 23 नगर परिषद भी शामिल है। वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह की मानें तो नगर निकाय का कार्यकाल सितंबर 2022 में समाप्त होगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जो चुनाव कराए जाने हैं। उन्हीं के साथ निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

निर्वाचन आयुक्त का कहना है कि ऐसा करने से राज्य सरकार की मशीनरी का उपयोग बार-बार नहीं करना होगा और इसके लिए राजनीतिक दलों को भी तैयारी के लिए अलग से मेहनत की आवश्यकता नहीं होगी। जिन 15 जिले के निकाय का कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है। उनमें खंडवा छनेरा नगर परिषद के अलावा रतलाम के सैलाना नगर परिषद, झाबुआ के झाबुआ नगर पालिका परिषद और राणापुर थांदला पेटलावद नगर परिषद शामिल है। इसके अलावा बैतूल से सारणी आठनेर और चिचोली में भी कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरा होगा। अलीराजपुर जिले की बात करें तो अलीराजपुर नगर पालिका, जोबट नगर परिषद, चंद्रशेखर आजाद नगर और नगर परिषद में भी कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरे होंगे।

खरगोन के भीकनगांव, महेश्वर, मंडलेश्वर नगर परिषद के अलावा बुरहानपुर के नेपानगर, नगर पालिका छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव, दुमआ, पांढुरना सौसर नगर पालिका और मोहगांव नगर परिषद में भी कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरा होगा। इधर सिवनी जिले की बात करें तो लखनादौन नगर परिषद के अलावा मंडेला और नैनपुर नगर पालिका परिषद और निवास बम्हनीबंजर बिछिया, नगर परिषद में भी कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरे होंगे।

इसके अलावा बालाघाट के बैहर नगर परिषद शहडोल के शहडोल नगर पालिका परिषद और जयसिंहनगर बुढार नगर परिषद सहित अनूपपुर जिले के कोतमा और बिजोरी नगर पालिका परिषद उमरिया के पाली नगर पालिका परिषद और बालाघाट के बहर नगर परिषद में भी कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरा होगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related