Homeमध्य प्रदेशMP कोरोना UPDATE: मध्यप्रदेश में 24 घंटो में 1320 पॉजिटिव केस, इंदौर...

MP कोरोना UPDATE: मध्यप्रदेश में 24 घंटो में 1320 पॉजिटिव केस, इंदौर में 584 तो भोपाल में कोरोना ब्लास्ट, एक मौत भी

MP Corona UPDATE: 1320 positive cases in 24 hours in Madhya Pradesh, 584 in Indore and corona blast in Bhopal, one death too

Date:

MP कोरोना UPDATE: मध्यप्रदेश में 24 घंटो में 1320 पॉजिटिव केस, इंदौर में 584 तो भोपाल में कोरोना ब्लास्ट, एक मौत भी- मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने वाले नए मरीजों की संख बीते 24 घंटे में 1320 पहुँच गयी है.

जैसे जैसे प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी होते जा रही है वैसे वैसे ही प्रदेश में पाबंदिय भी बढ़ते जा रही है .अब मध्यप्रदेश में बिना मास्क पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा. गृहमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा, इसके लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं।

प्रदेश में इंदौर ऐसा शहर रहा है जहाँ से तीसरी लहर में शुरू से सबसे ज्यदा पॉजिटिव केस सामने आये है. इंदौर के साथ अब भोपाल में भी कोरोना का विस्फोट होने लगा है, भोपाल की बात करें तो भोपाल में बीते 24 घंटे में 246 लोग पॉजिटिव मिले हैं, और हमीदिया अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है.

भोपाल में जिस कोरोना वायरस से संक्रमित यक्ति की म्रत्यु हुई उसकी उम्र 75 साल की थी और 27 दिसंबर से भर्ती था, फिलहाल यह भोपाल में तीसरी लहर में यह दूसरी मौत है, हालाँकि अब कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.46% हो गया है और फिलहाल भोपाल में यहां एक्टिव केस 637 हो गए हैं।

इंदौर से बड़ी खबर: इंदौरः हाई प्रोफाइल स्पा में चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 लड़कियों सहित 18 गिरफ्तार- MP NEWS

इंदौर की बात करें तो इंदैर में लगातार दूसरे दिन 584 नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इंदौर में कोरोना वायरस की संक्रमण दर अब 6.44% पर पहुंच चुकी है, इंदौर में कोरोना वायरस से एक्टीव मरीजो की बात की जाये तो अभी 1716 कोरोना वायरस से एक्टिव केस है इसके साथ ही इंदौर में एक ही दिन में 138 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबलपुर में 92 नए मामले सामने आए हैं। सागर में 38 नए मरीज सामने आए हैं। होशंगाबाद में 4 और छिंदवाड़ा में 5 नए केस मिले हैं।

मध्यप्रदेश में एस्मा लागू किया

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए शिवराज सरकार ने ESMA लागू कर दिया है. जिसका गजट नोटिफिकेशन भी लगे हाथ जारी कर दिया गया है. इसके तहत डॉक्टर, नर्स समेत स्वास्थ्य से जुड़े कर्मी काम करने से इनकार नहीं कर सकते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related