Homeमध्य प्रदेशMP CORONA NEWS: म.प्र. में सामने आए कोरोना के 12662 नये मामले,...

MP CORONA NEWS: म.प्र. में सामने आए कोरोना के 12662 नये मामले, 94 लोगों की मौत

- राज्य में संक्रमितों की संख्या 5,88,368 और मृतकों की संख्या 5812 हुई

Date:

भोपाल, 02 मई । मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 12662 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 94 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 05 लाख, 88 हजार 368 और मृतकों की संख्या 5812 हो गई है।

यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। राज्य में कोरोना बेकाबू होकर संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार के पार पहुंचा है।

नये मामलों में इंदौर- 1821, भोपाल- 1678, ग्वालियर- 1072, जबलपुर- 731, उज्जैन- 262, सागर- 222, खरगौन- 192, रतलाम- 325, रीवा- 346, बैतूल- 328, विदिशा- 209, धार- 233, सतना- 257, नरसिंहपुर- 139, होशंगाबाद- 177, बड़वानी- 135, शिवपुरी- 276, कटनी- 190, शहडोल- 176, बालाघाट- 112, झाबुआ- 110, सीहोर- 212, छिंदवाड़ा- 48, राजगढ़- 110, रायसेन- 181, मुरैना- 130, नीमच- 111, मंदसौर- 191, देवास- 114, दमोह- 268, शाजापुर- 81, छतरपुर- 128, अनूपपुर- 212, सिंगरौली- 216, सिवनी- 116, सीधी- 173, टीकमगढ़- 88, दतिया-152, गुना- 78, खंडवा- 36, पन्ना- 249, उमरिया- 144, हरदा- 78, मंडला- 102, अलिराजपुर- 52, डिंडौरी- 60, अशोकनगर-56, श्योपुर- 79, भिंड- 49, बुरहानपुर- 20, आगरमालवा- 56, निवाड़ी- 81 मरीज मिले हैं। आज प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के प्रकरण पाये गए।

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 60,487 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 12662 पॉजिटिव और 47,825 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 253 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 20.9 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 5,88,368 हो गई है।

इनमें सबसे अधिक इंदौर में 114493, भोपाल- 93134, ग्वालियर- 40559, जबलपुर- 37741, उज्जैन- 13177, सागर- 11870, खरगौन- 11104, रतलाम- 11485, रीवा- 11130, बैतूल- 9796, विदिशा- 9307, धार- 9239, सतना- 8687, नरसिंहपुर- 8288, बड़वानी- 7207, होशंगाबाद- 7883, शिवपुरी- 8146, कटनी- 7399, बालाघाट- 6815, शहडोल- 7300, छिंदवाड़ा- 5839, झाबुआ- 6755, सिहोर- 7123, राजगढ़- 6144, रायसेन- 6576, नीमच- 6221, मुरैना- 6393, मंदसौर- 5967, देवास- 5886, शाजापुर- 5136, दमोह- 5475, छतरपुर- 6112, अनूपपुर- 5908, सिवनी- 5220, सिंगरौली- 6037, सीधी- 5738, टीकमगढ़- 5535, दतिया- 5283, खंडवा- 3677, गुना- 4084, पन्ना- 5073, उमरिया- 4116, हरदा- 3963, मंडला- 3945, अलिराजपुर- 3089, डिंडौरी- 3022, अशोकनगर- 2994, श्योपुर- 2876, भिंड- 2411, बुरहानपुर- 2182, आगरमालवा- 2348, निवाड़ी- 2580 मरीज शामिल हैं।

राज्य में आज कोरोना से 94 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में आठ, भोपाल, शिवपुरी, कटनी, शहडोल में चार, रतलाम और मुरैना में पांच, खरगौन, सतना, छतरपुर, गुना में तीन, सागर, विदिशा, धार, होशंगाबाद, अनूपपुर, टीकमगढ़, दतिया, अलिराजपुर, डिंडौरी, श्योपुर में दो, बालाघाट, झाबुआ, रायसेन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सीधी, सिवनी, पन्ना, उमरिया, मंडला, खंडवा जिले के एक-एक मरीज शामिल है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढक़र 5812 हो गई है।

मृतकों में सबसे अधिक इंदौर- 1155, भोपाल- 746, ग्वालियर- 378, जबलपुर- 432, उज्जैन- 151, सागर- 175, खरगौन- 165, रतलाम- 199, रीवा- 53, बैतूल- 134, विदिशा- 132, धार- 104, सतना- 68, नरसिंहपुर- 51, बड़वानी- 55, होशंगाबाद- 83, शिवपुरी- 48, कटनी- 40, बालाघाट- 39, शहडोल- 85, छिंदवाड़ा- 100, झाबुआ- 42, सिहोर- 49, राजगढ़- 104, रायसेन- 90, नीमच- 82, मुरैना- 48, मंदसौर- 52, देवास- 41, शाजापुर- 32, दमोह- 114, छतरपुर- 59, अनूपपुर- 50, सिवनी- 21, सिंगरौली- 56, सीधी- 31, टीकमगढ़- 68, दतिया- 54, खंडवा- 83, गुना- 37, पन्ना- 24, उमरिया- 44, हरदा- 42, मंडला- 15, अलिराजपुर- 33, डिंडौरी- 15, अशोकनगर- 21, श्योपुर- 31, भिंड- 11, बुरहानपुर- 35, आगरमालवा- 23, निवाड़ी- 12 व्यक्ति शामिल है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 4,95,367 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 13890 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण बढक़र 87189 हो गए हैं। बता दें कि मप्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह में सक्रिय प्रकरण एक हजार के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये मामले अधिक संख्या में आने के कारण यहां सक्रिय प्रकरण लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related