Homeमध्य प्रदेशMP के 39 जिलों में पहुंचा कोरोना, 3457 हुई संक्रमितों की संख्या,...

MP के 39 जिलों में पहुंचा कोरोना, 3457 हुई संक्रमितों की संख्या, अब तक 211 मौतें | MP CORONA BULLETIN 09 MAY 2020

Date:

मध्य प्रदेश के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित जिलों इंदौर और भोपाल में शनिवार को क्रमश: 53 और 25 नए मरीज मिले. इसके अलावा उज्जैन में 7, ग्वालियर, बुरहानपुर और नीमच में 5-5, खंडवा और देवास में 4-4, जबलपुर में 3, सागर, सतना, धार, भिंड और खरगौन में 1-1 कोरोना के नए मामले मिले. 

भोपाल: मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए. मध्य प्रदेश के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित जिलों इंदौर और भोपाल में शनिवार को क्रमश: 53 और 25 नए मरीज मिले. इसके अलावा उज्जैन में 7, ग्वालियर, बुरहानपुर और नीमच में 5-5, खंडवा और देवास में 4-4, जबलपुर में 3, सागर, सतना, धार, भिंड और खरगौन में 1-1 कोरोना के नए मामले मिले. 

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार शाम 6 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3457 पहुंच गई है. इनमें 1480 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. मध्य प्रदेश कोरोना से मौतों का आंकड़ा 211 पहुंच गया है. राज्य में शनिवार को 11 और लोगों की कोरोना संक्रमण की वहज से जान गई.

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को कुल 4279 सैंपल्स की रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 116 सैंपल्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जबकि 4101 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई. विभिन्न लैब्स से 62 सैंपल्स रिजेक्ट हुए. राज्य में अब तक 68010 सैंपल्स की रिपोर्ट प्राप्त हुई है. मध्य प्रदेश में अब एक्टिव कोरोना कंटेनमेंट एरिया 625 बचे हैं. कोरोना का प्रसार अब मध्य प्रदेश के 39 जिलों तक हो चुका है.

शनिवार को भिंड जिले में भी कोरोना का एक मामला सामने आया. इससे पहले बीते शुक्रवार को सीहोर और पन्ना में कोरोना के 1-1 मामले सामने आए थे. मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या शनिवार शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 1766 है.

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की जिलेवार संख्या
इंदौर 1780, भोपाल 704, उज्जैन 227, जबलपुर 119, खरगौन 81, धार 79, रायसेन 64, खंडवा 56, होशंगाबाद 36, मंदसौर 52, बुरहानपुर 47, देवास 36, बड़वानी 26, रतलाम 23, मुरैना 22, विदिशा 13, आगर मालवा 13, शाजापुर 08, ग्वालियर 17, छिंदवाड़ा 5, सागर 6, श्योपुर 4, नीमच 10, अलीराजपुर 03, हरदा 3, शहडोल 3, अनूपपुर 3, टीकमगढ़ 3, शिवपुरी 3, रीवा 2, झाबुआ 1, अशोकनगर 1, बैतूल 01, डिंडोरी 1, पन्ना 1, सीहोर 1, गुना 1, भिंड 1 और सतना 2.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related