Homeमध्य प्रदेशMP के 38 जिलों में पहुंचा कोरोना, 3342 हुई संक्रमितों की संख्या,...

MP के 38 जिलों में पहुंचा कोरोना, 3342 हुई संक्रमितों की संख्या, अब तक 200 मौतें | MP CORONA BULLETIN 08 MAY 2020

Date:

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मिले कोरोना के 90 नए मरीजों में इंदौर के 28, भोपाल के 27, उज्जैन के 19, जबलपुर के 1, धार के 1, खंडवा के 2, बुरहानपुर के 4, देवास के 2, रतलाम के 3, नीमच के 1, सीहोर के 1 और गुना के 1 मरीज शामिल हैं.

भोपाल: कोरोना वायरस का संक्रमण अब मध्य प्रदेश के 38 जिलों तक पहुंच गया है. मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक गुना और सीहोर जिले में भी कोरोना के 1-1 मरीज सामने आए हैं. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के कुल 90 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3342 पहुंच गई है. इनमें 1349 मरीज ठीक होकर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं. 

गुना और सीहोर में मिला कोरोना का पहला केस
शुक्रवार शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1993 है. वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक 200 लोगों की मौत हुई है. राज्य में शुक्रवार को मिले कोरोना के 90 नए मरीजों में इंदौर के 28, भोपाल के 27, उज्जैन के 19, जबलपुर के 1, धार के 1, खंडवा के 2, बुरहानपुर के 4, देवास के 2, रतलाम के 3, नीमच के 1, सीहोर के 1 और गुना के 1 मरीज शामिल हैं.

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को कुल 2685 सैंपल्स की रिपोर्ट आई. इनमें 2526 सैंपल्स की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव जबकि 90 सैंपल्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. 69 सैंपल्स रिजेक्ट कर दिए गए. गुना और सीहोर में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने से अब मध्य प्रदेश के 38 जिले इस वायरस की पहुंच में आ गए हैं. 

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की जिलेवार संख्या
इंदौर 1727, भोपाल 679, उज्जैन 220, जबलपुर 116, खरगौन 80, धार 78, रायसेन 64, खंडवा 52, होशंगाबाद 36, मंदसौर 52, बुरहानपुर 42, देवास 32, बड़वानी 26, रतलाम 23, मुरैना 22, विदिशा 13, आगर मालवा 13, शाजापुर 08, ग्वालियर 12, छिंदवाड़ा 5, सागर 5, श्योपुर 4, नीमच 5, अलीराजपुर 03, हरदा 3, शहडोल 3, अनूपपुर 3, टीकमगढ़ 3, शिवपुरी 3, रीवा 2, झाबुआ 1, अशोकनगर 1, बैतूल 01, डिंडोरी 1, पन्ना 1, सीहोर 1, गुना 1 और सतना में 1.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related