Homeमध्य प्रदेशMP: मतदान के दिन 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में रहेगा...

MP: मतदान के दिन 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक एवं सामान्‍य अवकाश

Date:

भोपाल: विधानसभा उप निर्वाचन 2020 (MP By-Election) के दृष्टिगत राज्‍य शासन द्वारा 3 नवम्‍बर, 2020 मतदान के दिन उप चुनाव (By-Election) वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश घोषित किया गया है।

विधानसभा उप निर्वाचन (MP Vidhan Sabha By Election) में 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्र जिनमें मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा, 5-सुमावली, 6-मुरैना, 7-दिमनी, 8-अम्‍बाह, भिण्‍ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव, 13-गोहद, ग्‍वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्‍वालियर, 16-ग्‍वालियर पूर्व और 19-डबरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020

दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा, 24-पोहरी, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर, 34-मुंगावली, सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी, अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्‍या, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर, मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर, खण्‍डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता और राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्‍यावरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

Web Title : mp by election MP: Public and general holidays will remain in 28 assembly constituencies of 19 districts on polling day

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related