Homeमध्य प्रदेशMP BREAKING: इंदौर टीआई को ब्लैकमेल करने वाली ASI RANJANA गिरफ्तार पुलिस...

MP BREAKING: इंदौर टीआई को ब्लैकमेल करने वाली ASI RANJANA गिरफ्तार पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

MP BREAKING: ASI RANJANA arrested for blackmailing Indore TI, police solved the mystery

Date:

इंदौर । पुलिस ने टीआई हाकमसिंह पवार की आत्महत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एएसआई रंजना खाण्डे, टीआई की तीसरी पत्नी रेशमा, व्यापारी दोस्त गोविंद जायसवाल और रंजना का भाई कमलेश शामिल है।

इनमें से रंजना के भाई कमलेश की मौत हो चुकी है, जबकि मंगलवार देर रात पुलिस ने उज्जैन से एएसआई रंजना को भी गिरफ्तार कर लिया है। रेशमा पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं आरोपित कपड़ा व्यापारी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार एएसआई रंजना खाण्डे, उसका भाई कमलेश और टीआई की तीसरी पत्नी रेशमा हाकम सिंह को ब्लैकमेल कर रहे थे। टीआई का व्यापारी दोस्त गोविंद जायसवाल उनके 25 लाख रुपए वापस नहीं कर रहा था।

गोलीकांड के दिन रंजना से मुलाकात के बाद हाकम सिंह ने रेशमा को कॉल किया। तब भी रेशमा रुपए के लिए दबाव बना रही थी, उसने टीआई से कहा कि बाप की औलाद हो तो उसे भी गोली मार दो और खुद भी मर जाओ। प्रताड़ित होकर हाकम सिंह ने पहले सर्विस रिवॉल्वर से रंजना को गोली मारी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

यह भी पढ़ें: इंदौर: गोलीकांड में शक की सुई पहुंची 9 साल की नौकरी में लग्जरी लाइफ जीने वाली ASI Ranjana Khande पर, बंगले की कीमत 60 लाख; जांच में जुटा पुलिस विभाग 

कॉल रिकॉर्डिंग्स से सुलझी गुत्थी

टीआई की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में कॉल रिकॉर्डिंग्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीआई हाकमसिंह ने भी अपने फोन में रंजना और रेशमा के फोन कॉल रिकॉर्ड किए थे, जिनसे यह पता चला कि दोनों ही टीआई को ब्लैकमेल कर रही थीं। पुलिस ने टीआई के मोबाइल को भोपाल फॉरेंसिक लैब भेजा था।

रिपोर्ट आने के बाद साइबर सेल ने बताया कि रेशमा और रंजना दोनों रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर टीआई से रुपए की मांग कर रही थी। रेशमा मकान खरीदने के लिए 28 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी और मकान रजिस्ट्री के लिए दबाव बना रही थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...