Homeमध्य प्रदेशMP Board 12th Result 2020 : एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 Latest...

MP Board 12th Result 2020 : एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 Latest News #mpbse.nic.in

Date:

एमपी बोर्ड 10 वीं परीक्षा परिणाम 4 जुलाई को घोषित करने के बाद MPBSE अब 12 वीं परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में लग गया है। MPBSE अब किसी भी दिन MP Board 12th Result 2020 घोषित कर सकता है। हालाँकि बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की कोई फिक्स डेट जारी नहीं की है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने कोरोना वायरस महामारी के चलते 19 मार्च के बाद की शेष बची 12 वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया था जिसे बोर्ड ने 9 जून से 16 जून 2020 के बीच संपन्न कराया है। वे छात्र जो इस वर्ष की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे MP बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2020 के जारी होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड 12 वीं रिजल्ट, MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित किया जायेगा। जैसे ही बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट जारी करेगा हम रिजल्ट जांचने की लिंक अपने पेज पर अपडेट कर देंगे। एमपी बोर्ड 12 वीं की पहली परीक्षा 2 मार्च 2020 को हिंदी की आयोजित की गयी थी और आखिरी परीक्षा 31 मार्च 2020 को बुक-कीपिंग एन्ड एकाउंटेंसी की आयोजित की जानी थी। एमपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2020 की विस्तृत जानकारी के लिए आप हमारा यह लेख पूरा पढ़ सकते हैं।

मध्य प्रदेश 12 वीं बोर्ड रिजल्ट 2020 जांचने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले MPBSE की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट की लिंक दी गयी है। लिंक ओर क्लिक करें और अब ओपन हुए पेज पर आपको Intermediate (Class 12th) Examination March Result 2020 की लिंक प्राप्त होगी। इस लिंक पर क्लिक करें और मांगी गयी जानकारी जैसे बोर्ड रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। मध्य प्रदेश बोर्ड 12th Result 2020 आपके सामने आ जायेगा

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12 वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त हो गयी है और परीक्षार्थी अपने 12 वीं बोर्ड रिजल्ट का बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। पिछले वर्ष 2019 परीक्षा परिणाम 15 मई 2019 को घोषित किया गया था और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 8,74,510 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमे 4,58,286 लड़के और 4,16,224 लड़कियां शामिल थीं। छात्र नीचे टेबल के माध्यम से मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2020 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते है और साथ ही रिजल्ट जांचने की लिंक भी प्राप्त कर सकते हैं।

रिजल्ट : एमपी बोर्ड 12 वीं रिजल्ट यहां mpbse.nic.in से देख सकेंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन बहुत ही जल्द 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। समाचार पत्रों की माने तो MP 12th Result 2020 अगले सप्ताह किसी भी दिन जारी कर दिया जायेगा।

हालाँकि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने 12 वीं का रिजल्ट घोषित करने की किसी भी तिथि की घोषणा नहीं की है। मध्य प्रदेश बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2020 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित किया जायेगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...