Saturday, April 20, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP: भोपाल- अटल जी की जयंती पर 25 दिसंबर को सेवा कार्य...

MP: भोपाल- अटल जी की जयंती पर 25 दिसंबर को सेवा कार्य करेगा भाजपा महिला मोर्चा

भोपाल । भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर 25 दिसंबर को महिला मोर्चा की बहनें प्रदेश की सेवा बस्तियों में और कुष्ठ रोगियों को अन्न, फल वितरण कर सेवा कार्य करेगी।

वहीं आगंनवाड़ियों के बच्चे गोद लेकर कुपोषण को मिटाने का संकल्प लेंगी। महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में अटलजी की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कर उनका पुण्य स्मरण किया जायेगा।

यह निर्णय शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। बैठक को पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह एवं मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने संबोधित किया।

महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेगा मोर्चा

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती महिला मोर्चा प्रदेश भर में धूमधाम से मनायेगा। कोरोनाकाल के दौरान विपरीत परिस्थितियों में अपने कर्त्तव्यों का पालन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को मोर्चा सम्मानित करेगा।

साथ ही सेवा बस्तियों में भोजन एवं गर्म वस्त्रों का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों एवं मंडल स्तर पर महिला मोर्चा की बहनें कुपोषण के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आगंनवाडियों में जाकर बच्चे गोद लेंगी और यह संकल्प लेंगी कि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे।

मकर संक्रांति और 26 जनवरी पर होंगे कार्यक्रम

माया नारोलिया ने बताया कि महिला मोर्चा ने आगामी तीन माह के कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किया है, जिसके आधार पर संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रम जिला एवं मंडल स्तर तक आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 8 से 14 जनवरी के बीच स्वस्थ बालक, बालिका प्रतिस्पर्धा आयोजित की जायेगी।

इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में महिला मोर्चा कैंप लगाकर जीरो से छः वर्ष के बच्चों का परीक्षण करायेगा एवं सुपोषित बच्चों के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा।

14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर मोर्चा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। 26 जनवरी को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 11 फरवरी को एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समर्पण निधि अभियान में महिला मोर्चा की बहनें जुटेंगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News