Homeमध्य प्रदेशMODI 3.0: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के...

MODI 3.0: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के 6 सांसदों पर बनी बात

Date:

भोपाल (मध्य प्रदेश): नवगठित नरेन्द्र मोदी सरकार में मध्य प्रदेश से मंत्रियों की संख्या पिछले कार्यकाल के समान ही छह ही रहेगी।

पिछली केंद्र सरकार में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन राज्य से मंत्री थे।

मुरुगन तमिलनाडु से हैं लेकिन वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में रविवार को सिंधिया, मुरुगन और वीरेंद्र कुमार को बरकरार रखा गया। भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य के चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, धार सांसद सावित्री ठाकुर और बैतूल सांसद दुर्गा दास उइके को भी शामिल किया गया।

तोमर और पटेल को 2023 के विधानसभा चुनाव में उतारा गया और बाद में उन्हें मध्य प्रदेश सरकार में अध्यक्ष और मंत्री बनाया गया, जबकि चार बार केंद्रीय मंत्री रह चुके कुलस्ते को इस बार शामिल नहीं किया गया।

चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर भोपाल में उनके आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

स्थानीय भाजपा पदाधिकारी अनिल अग्रवाल लिली ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘देश बहुत खुश है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। देश को चौहान के अनुभव से काफी लाभ मिलेगा।’’

पार्टी विधायक मुकेश टंडन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी चौहान के केंद्रीय मंत्री बनने पर जश्न मनाया। सावित्री ठाकुर के परिजनों और समर्थकों ने भी जश्न मनाया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के सभी छह केन्द्रीय मंत्रियों को बधाई दी और केन्द्र में मध्य प्रदेश को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा ने भी राज्य से छह सांसदों को अपनी सरकार में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related