Homeखेलमध्यप्रदेश की बेटी खुशबू का महिला हॉकी टीम में चयन, संघर्ष की...

मध्यप्रदेश की बेटी खुशबू का महिला हॉकी टीम में चयन, संघर्ष की कहानी से प्रेरित होकर मैदान के पास दिलाया घर

Madhya Pradesh's daughter Khushboo selected in the women's hockey team, inspired by the story of the struggle, got a house near the ground

Date:

कहते हैं इंसान के दिन कब पलट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन इसके पीछे प्रतिभा और काबिलियत भी होती है। अगर कोई व्यक्ति आत्मविश्वास और प्रयास से किसी काम को करता है तो वहां कभी व्यर्थ नहीं जाता है।

फिर इस बीच रास्ते में कितने भी पत्थर क्यों आ जाए उसमें से आसानी से निकल जाते है। इसी बीच अब हम आपको मध्य प्रदेश की एक ऐसी बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अब अंडर—23 भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है।

बेंगलुरु में अभ्यास का हिस्सा लेने पहुंची खुशबू

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली खुशबू खान के संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि वहां किसी से कम नहीं है। हॉकी के पलक पर पहुंचते ही गुरुवत के दिल सौ बातों की खुशबू से महकने लग गए हैं और झोपड़ी नुमा घर में रहने वाली खुशबू अब एक बड़े घर में रहेगी।

एक समय उनके पास हॉकी स्टिक और ना ही जूते थे, लेकिन उनके दिन अब पलट गए और वहां अंडर—23 भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से भारत के लिए खेलती हुई नजर आएगी ।इन दिनों बेंगलुरु में भारतीय टीम के अभ्यास में हिस्सा लेने खुशबू पहुंच गई है। यहां से अपने परिवार का नाम रोशन कर वापस लौटेगी

पैदल स्टेडियम जाती थी खुशबू

दरअसल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बेटी खुशबू की काबिलियत और हौंसलों की उड़ान को देखते हुए एमजी वाहन शोरूम समूह द्वारा उनके परिवार के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल इस समूह ने अब खुशबू के परिवार के लिए मैदान के पास ही घर उपलब्ध करवाया है। ताकि खुशबू को अभ्यास के लिए ज्यादा दूर ना जाना पड़े और 12 किलोमीटर का सफर तय कर मैदान तक पहुंच जाए।

बता दें कि खुशबू जहांगीराबाद में एक झोपड़ी में रहती थी ।अभ्यास के लिए रिंग रोड नंबर 1 स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पैदल जाती थी, लेकिन बेटी के संघर्ष को देखकर mg5 शोरूम समूह के संचालक ऋषि आनंद ने खुशबू के पिता का सम्मान किया और इस तरह की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा कर दी इसके साथ ही खुशबू के भाई को समूह में नौकरी भी दी है।

उनका कहना है कि खुशबू को सरकार की ओर से जब तक घर नहीं मिल जाता तब तक मैदान के पास उन्हें किराए का घर ही उपलब्ध करवाएगा। खुशबू की कहानी काफी संघर्ष भरी है खुशबू में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है और एक दिन वह अपने देश के साथ ही अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करेगी।

वहीं सम्मान मिलने के बाद खुशबू के माता-पिता ने संस्था का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा हमारी मदद के लिए आगे आए अभी तो मेरा पूरा खेल पर ध्यान है। भोपाल आकर पता चलेगा अभी कहां पर और कौन से स्थान पर घर दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एमजी डीलरशिप को इस तरह की मदद करने पर धन्यवाद दिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related