Homeमध्य प्रदेशKBC 14: आज अमिताभ बच्चन के साथ हाट सीट पर नजर आएंगी...

KBC 14: आज अमिताभ बच्चन के साथ हाट सीट पर नजर आएंगी MP के सिंगरौली की डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ

KBC 14: Sampada Saraf, Deputy Collector of Singrauli, MP, will be seen on the Haat seat with Amitabh Bachchan today.

Date:

सिंगरौली (Singrauli)। मप्र (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ (Deputy Collector Sampada Saraf) गुरुवार की रात सोनी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (KBC 14) की हाट सीट पर बैठकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती नजर आएंगी।

केबीसी में शामिल होने के बाद वापस लौटीं संपदा ने बताया कि उनका बीते दिनों भोपाल में केबीसी के लिए ऑडिशन हुआ था, जिसमें सफल होने के बाद उन्हें मुंबई बुलाया गया था।

कार्यक्रम की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण गुरुवार रात 9 बजे होगा। खेल की शर्तों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम जब तक प्रसारित नहीं हो जाता, तब तक उन्हें जीती गई राशि बताने से मना किया गया है।

फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से मिलने के बाद उनसे बातचीत करने की लालसा हर इंसान में होती है, लेकिन कम ही ऐसे लोग हैं, जो उनसे मिल पाते हैं।

संपदा ने बताया कि केबीसी के सेट पर महानायक से मिलने का जो अवसर मिला है, उससे वह काफी अभिभूत हैं। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन बहुत ही सहज हैं, उन्होंने केबीसी खेल में उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि हम टीवी पर कार्यक्रम के प्रसारण को देखते हैं तो लगता है कि बहुत आसान है, लेकिन हॉट सीट तक पहुंचना वाकई बहुत कठिन है। फास्टर फिंगर फास्ट में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागी टैलेंटेड होते हैं। उनके सामने खुद के टैलेंट को दिखाते हुए आगे बढ़ना और हॉट सीट पर पहुंचना सहज नहीं होता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related