Homeमध्य प्रदेशनर्मदापुरम में गरजे कमलनाथ: सीएम शिवराज से मांगा 18 साल के कामकाज...

नर्मदापुरम में गरजे कमलनाथ: सीएम शिवराज से मांगा 18 साल के कामकाज का हिसाब

Kamal Nath roared in Narmadapuram: sought account of 18 years of work from CM Shivraj

Date:

भोपाल/नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश को किसान आत्महत्या में, महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है।

मुख्यमंत्री अपने 18 साल के कामकाज का हिसाब जनता को दें। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को नर्मदापुरम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम पवित्र ऐतिहासिक शहर है, मां नर्मदा का शहर है, लेकिन इसको उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप विकसित नहीं किया गया है। शहर का विकास करने के लिए विजन की जरूरत होती है, टेलीविजन वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम नहीं कर सकते। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से वादा किया था कि वे हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। उन्होंने कहा था कि किसानों की आमदनी दुगनी कर देंगे। लेकिन इस विषय में सरकार ने कुछ नहीं किया, इसलिए यह राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि यह कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की कोशिश ना करें, सच्चे राष्ट्रवादियों की पार्टी कांग्रेस पार्टी है। भाजपा वाले बता दें कि इनके परिवार में कौन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी था। कांग्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों की लंबी परंपरा है।

पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ झूठ, घोषणा कलाकारी और ध्यान मोडऩे की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति लोगों को जोडऩे की है। कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोडऩे की संस्कृति है। आज इस संस्कृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई देश नहीं है जहां इतनी भाषाएं हो, जहां इतने धर्म हो, जहां इतने त्यौहार हो। हम दक्षिण की ओर जाते हैं तो हमारी धोती भी लुंगी बन जाती है। माताओं बहनों का साड़ी पहनने का तरीका बदल जाता है। भारत की संस्कृति विविधता की यह पहचान है।

कमलनाथ ने कहा कि 12 महीने बाद प्रदेश की जनता मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का झंडा फहराएगी। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस को वोट मत देना कमलनाथ को वोट मत देना लेकिन सच्चाई को वोट देना। आप सच्चाई को वोट देंगे तो कांग्रेस पार्टी का जीतना तय है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...