Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: नहीं थम रही लगातार हो रही बारिश, फिर खोले गए बरगी...

जबलपुर: नहीं थम रही लगातार हो रही बारिश, फिर खोले गए बरगी बांध के 13 गेट, जारी हुआ अलर्ट

Jabalpur: Incessant rain is not stopping, then 13 gates of Bargi dam opened, alert issued

Date:

जबलपुर। (Bargi Dam gates opened) मध्यप्रदेश में मानसून (MP WEATHER) कुछ दिनों की राहत देकर वापस मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अपना नया नया रूप दिखा रहा है इसी बीच मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से व्यवस्थाये अस्तव्यस्त हो रही है. मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी लगातार हो रही बारिश की वजह से एक बार फिर बरगी बांध के गेट खोले (Bargi Dam gates opened) गए हैं।

बीते माह 15 अगस्त 2022 के बाद अब 14 सितंबर 2022 को भी बरगी बांध के पानी को नियंत्रित करने के लिए छोड़ा जा रहा है, जिसके लिए 13 गेट खोले जा रहे है. बरगी बांध के ईई के मुताबिक आज 12 बजे दोपहर को 13 गेट की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है।

बरगी बांध के ईई अजय सूरे के मुताबिक 14 सितंबर की सुबह 9 बजे बांध का जल स्तर 422.95 मीटर हो गया हैं जो कि पूरी भराव क्षमता से अधिक है लिहाजा ऐसे में बांध के पानी को नियंत्रण करने के लिए गेट खोलना जरूरी हो गया था इसलिए आज दोपहर बांध के 13 गेट की ऊंचाई बढ़ाई जा रही हैं।

बारगी बांध से पानी निकालने के लिए आज दोपहर 2094 cumes से बढ़ाकर 3083 किया गया है। ऐसे में बरगी बांध के 13 गेट 1.53 मीटर औसत ऊँचाई तक खोले गए हैं। घाटों पर अभी का जलस्तर 6 से 8 फुट तक और बढ़ोत्तरी होगी लिहाजा घाट के आसपास बरगी बांध प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related