Homeमध्य प्रदेशMP विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा: गोविंद सिंह का बड़ा आरोप...

MP विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा: गोविंद सिंह का बड़ा आरोप “BJP विधायक ने कांग्रेस MLA का पकड़ा गिरेबान”, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पलटवार

Uproar in the Monsoon Session of MP Assembly: Govind Singh's big allegation "BJP MLA caught Congress MLA's back", Home Minister Narottam Mishra retaliated

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र (MP Vidhansabha Monsoon Season) का आज 14 सितम्बर को दूसरा दिन है, मानसून सत्र के दुसरे दिन यानी आज पोषण आहार मामले में विधानसभा में जोरदार हंगामा होने के आसार की खबर सामने आई है

पर पोषण आहार पर विपक्ष द्वारा हंगामे से पहले ही एक नया विवाद सामने आ गया, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Govind Singh) ने BJP विधायक उमाकांत शर्मा (Umakant Sharma) पर कांग्रेस विधायक का गिरेबान पकड़ने के बड़ा आरोप लगाया है और विधायक मनोज चावला (Manoj Chawla) को पुलिस ने प्रवेश के लिए भी रोका, इस पूरे घटनाक्रम पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने गर्दन पकड़ी थी।

कांग्रेस विधायक मनोज चावला (MLA MANOJ CHAWLA) को विधानसभा में प्रवेश से पुलिस ने रोक दिया, जिस पर नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह (Govind Singh) ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पुलिस ने विधायक के साथ दुर्व्यवहार किया है।

इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने पुलिस के पक्ष में कहा कि पुलिस ने तख्ती लेकर आने के लिये विधायक को रोका था, आगे उन्होंने कहा किसी भी सदस्य की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचेगी, लेकिन तख्तियां लेकर आना, कमंडल लेकर आना ये ठीक नहीं, इसे रोका गया है न की किसी सदस्य को।

कांग्रेस विधायक का सदन में प्रवेश के समय हाथ मरोड़ने पर कांग्रेस ने सदन में जमकर हंगामा किया, इस पूरे मामले में शांति के लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम (Girish Gauttam) ने जांच कराने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा इस परिसर के अंदर में किसी भी सदस्य का अपमान नहीं होने दूंगा लेकिन मेरी सभी से विनती है कि आप सभी चतुर तन नियमावली पढ़ें, आप आवेदन दीजिए मैं इस पर कार्रवाई करवाऊंगा।

कार्यवाही शुरू होते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्पीकर से कहा कि पोषण आहार मामले में भ्रम फैलाए जा रहे हैं, सदन के माध्यम से जनता के सामने स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

इस पर स्पीकर ने प्रश्नकाल के बाद सीएम को बोलने की अनुमति दी। थोड़ी देर बाद सीएम शिवराज पोषण आहार मामले में सदन में अपना वक्तव्य देंगे। अपडेट जारी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related