Homeमध्य प्रदेशIndore News: चार्जर नहीं लौटाया तो कर दी युवक की हत्या

Indore News: चार्जर नहीं लौटाया तो कर दी युवक की हत्या

Date:

इंदौर, । मोबाइल चार्जर नहीं लौटाने और सिगरेट न देने जैसी मामूली बात पर बीती रात खजराना क्षेत्र में एक युवक की उसके साथियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने दो घंटे में ही मामला सुलझाकर एक नाबालिग सहित दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

खजराना पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का नाम आवेश पुत्र मोहम्मद रब्बानी 18 वर्ष निवासी इलियास कॉलोनी है। गंभीर घायल हालत में आवेश को उपचार के लिए उसके परिजन एमवाय लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना खजराना के अंगारा मैदान प्रिंस कॉलोनी में रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच हुई। मामले में पुलिस ने 19 साल के आरोपित अहमद रज़ा उर्फ चिंटू पिता अब्दुल खालिद खान और उसके 17 साल के दोस्त को गिरफ्तार कर हमले में उपयोग किए गए चाकू और डंडे को बरामद कर लिया है। 

एक अन्य आरोपित 20 साल के इरफान उर्फ चाचा पिता रहीम शेख निवासी पटेलनगर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को हत्या का कारण कई दिनों से मोबाइल चार्जर वापस नहीं करना बताया है। आरोपितों का कहना है कि मृतक का उनसे छुटपुट विवाद होता रहता था। दादागिरी करने के साथ ही 2 दिन पहले रात में खाली मैदान पर सिगरेट नहीं देने पर भी विवाद हुआ था।

इसके बाद मृतक को हमने भगा दिया था। रात में जब हम खाली मैदान में मोबाइल पर लूडो खेल रहे थे, तभी वह आया और विवाद करने लगा। इस पर अहमद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। गुस्साए चिंटू ने चाकू निकालकर आवेश की छाती में घोंप दिया। इसके बाद हम वहां से भाग निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related