Homeमध्य प्रदेशCM शिवराज ने ली Corona कोर ग्रुप की बैठक, तीसरी लहर की...

CM शिवराज ने ली Corona कोर ग्रुप की बैठक, तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के दिए निर्देश

Date:

भोपाल,। मध्य प्रदेश (Madha Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Cm Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को कोरोना की कोर ग्रुप की बैठक ली।

बैठक में सीएम शिवराज (Cm Shivraj) ने अधिकारियों को कोरोना की तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने और मध्य प्रदेश में तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही तीसरी लहर से निपटने के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

सीएम शिवराज (Cm Shivraj) ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के लिए एक विशेषज्ञों की समिति बनाई जाए, जो यह अध्ययन करेगी कि प्रदेश में इसकी क्या संभावना है तथा इसके लिए क्या-क्या तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को अधिक से अधिक मजबूत बनाया जाए। मध्यप्रदेश में रेमडीसिविर उत्पादन के भी प्रयास किए जाएं। हर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लग जाएं, ऐसे प्रयास करें। निजी उद्यमियों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रेरित करें, इसके लिए सरकार अनुदान दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related