Homeमध्य प्रदेशइंदौर विकास प्राधिकरण का बजट पेश, जानें कितने करोड़ हुआ पेश

इंदौर विकास प्राधिकरण का बजट पेश, जानें कितने करोड़ हुआ पेश

Date:

इंदौर । इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक एवं संभागीय कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को इंदौर विकास प्राधिकरण का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। यह बजट 524 करोड़ रुपये अनुमानित आय और 515 करोड़ रुपये अनुमानित व्यय के साथ नौ करोड़ रुपये के लाभ का पेश किया गया है।

बजट बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, आईडीए के सीईओ विवेक श्रोत्रिय और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बजट में शहर के 11 चौराहों पर फ्लाई ओवर के निर्माण प्रस्तावित पर्यावरण सुधार हेतु स्कीम नंबर 78 के सिटी फॉरेस्ट को 2 करोड़ 60 लाख की लागत से संवारा जाएगा। प्राधिकरण द्वारा विकसित योजना क्रमांक 113 कबीट खेड़ी योजना क्रमांक 114 योजना क्रमांक 135 योजना क्रमांक 155 योजना क्रमांक 78 द्वितीय भाग योजना क्रमांक 78 प्रथम फेस 2 नगर निगम को हस्तांतरित किए जाएंगे।

राजेंद्र नगर में प्राधिकरण द्वारा बनाए गए ऑडिटोरियम का संचालन संस्थान को दिया जाएगा। एबी रोड को उज्जैन रोड से जोड़ने हेतु आरडब्ल्यू 3 का निर्माण किया जाएगा। देपालपुर रोड से पीथमपुर के मध्य आरडब्ल्यू 2 का निर्माण किया जाएगा।

लक्ष्मीबाई नगर से आईएसबीटी तक सड़क का निर्माण, एमआर 9 से कनाडिया रोड निर्माण, एमआर 12 का निर्माण, योजना क्रमांक 172 का विकास का प्रस्ताव किया गया है। शहरी परिवहन हेतु केबल कार के सर्वे हेतु 75 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। बॉम्बे हॉस्पिटल से महालक्ष्मी नगर तक 5 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related