Homeमध्य प्रदेशIndore Corona News : क्वॉरंटीन सेंटर से भागे 8 में से 6...

Indore Corona News : क्वॉरंटीन सेंटर से भागे 8 में से 6 हैं Corona Positive, तलाश जारी

एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि क्वॉरंटीन सेंटर से भागने वाले 8 लोगों में से 6 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. इनमें से तीन को पकड़ लिया गया है. ये तीनों कोरोना पॉजिटिव हैं. बाकी 5 लोगों को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है.

Date:

Indore में क्वॉरंटीन सेंटर से भागे 8 में से 6 हैं Corona Positive

इंदौर (Indore News): कोरोना वायरस से पहले ही बुरी तरह प्रभावित इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां क्वॉरंटीन सेंटर से 8 कोरोना संदिग्ध बीते बुधवार की रात भाग निकले. इंदौर के एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि भागे 8 कोरोना संदिग्धों में से 3 को पकड़ लिया गया है. इन तीनों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं 5 अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इन 5 में से भी 3 कोरोना पॉजिटिव हैं. इंदौर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ फरार चल रहे इन पांचों की तलाश तेज कर दी है.

स्वास्थ्य विभाग और इंदौर प्रशासन को इस बात का डर है कि कहीं फरार चल रहे इन पांचों की वहज से अन्य लोगों में भी संक्रमण न फैल जाए. इंदौर के एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि राजेंद्र नगर इलाके के होटल किंग्स पार्क में 20 कोरोना संदिग्धों को क्वॉरंटीन किया गया था. इनके सैंपल्स कोविड-19 टेस्ट के लिए भेजे गए थे. जब रिपोर्ट आई तो इनमें से 6 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. इसके बाद भयभीत होकर 8 लोग होटल के पीछे वाली दीवार फांदकर भाग निकले.

एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि क्वॉरंटीन सेंटर से भागने वाले 8 लोगों में से 6 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. इनमें से तीन को पकड़ लिया गया है. ये तीनों कोरोना पॉजिटिव हैं. बाकी 5 लोगों को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है. क्राइम ब्रांच को भी इनको ट्रेस करने के काम में लगाया है. पकड़े गए तीन कोरोना मरीजों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है और बाकी फरार 5 के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related