Homeमध्य प्रदेशMP की POLICE के लिए खुशखबरी: मप्र के पुलिसकर्मी अब कर सकेंगे...

MP की POLICE के लिए खुशखबरी: मप्र के पुलिसकर्मी अब कर सकेंगे फोरेंसिक और पुलिस साइंस की पढ़ाई

Good news for MP's police: MP policemen will now be able to study forensic and police science

Date:

मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि अब पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी फॉरेंसिक और पुलिस साइंस की पढ़ाई कर सकते हैं। इसका मौका अब उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में मिलने वाला है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस इकाइयों को पत्र भेज दिया है।

इन कोर्स के लिए एडमिशन शुरू

दरअसल उज्जैन की विक्रम विश्वविद्यालय में b.a. पुलिस साइंस और बीएससी, एमएससी फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फॉरेंसिक साइंस के लिए अपराध विश्लेषण करना बताया जाएगा।

इसमें कानून अपराध, विज्ञान गुणवत्ता ,विश्लेषण व नियंत्रण डेटा का विश्लेषण विज्ञान व तकनीकी को इसमें शामिल किया गया है। अधिकारी और कर्मचारी इनकी पढ़ाई करना चाहता है उनके लिए यह मौका है।

पुलिसकर्मियों को बनाया जायेगा एक्सपर्ट

बता दें कि पुलिसकर्मियों को इन विषयों की पढ़ाई करवाने का मक्शत उन्हें एक्सपर्ट बनाया जाएगा ।पाठ्यक्रम में नवीन प्रशिक्षण किट आधुनिक उपकरणों और उनका उपयोग से अपराधी और उसके किए गए अपराधों को साबित करने के लिए श्रमिकों की विभिन्न तरीके से जांच जैसे डीएनए विश्लेषण, फिंगरप्रिंट, लिखावट, विष विज्ञान परीक्षण, अपराध के दृश्यों का विश्लेषण, अपराधियों की पहचान समेत कई चीजों से उन्हें अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी और वहां एक्सपर्ट भी बन जाएंगे।

पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इस तरह की मुहिम शुरू करने से उन्हें काफी फायदा मिलेगा। पुलिसकर्मी फॉरेंसिक और पुलिस साइंस की पढ़ाई कर सकेंगे ।उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय में कोर्स भी शुरू हो गया है। ऐसे में उन्हें काफी फायदा मिलेगा। अगर आप भी एडमिशन लेना चाहते हैं तो मौका है और जल्दी एडमिशन ले सकते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related