Homeमध्य प्रदेशBhopal News: राम मंदिर के लिए नकली रसीद पर चंदा उगाहने वाले...

Bhopal News: राम मंदिर के लिए नकली रसीद पर चंदा उगाहने वाले पर FIR

Date:

भोपाल: अयोध्या में राम की नगरी में बन रहे रामलल्ला के भव्य मंदिर के लिए देश भर से धन संग्रहण हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार बयानबाजी कर रही है कि इस धन का उपयोग गलत तरीके से हो रहा है। इसी बीच राजधानी भोपाल में एक युवक को हिरासत में लिया गया है जो फर्जी कूपन देकर राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांग रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने इसे कांग्रेस और वामपंथ की साजिश बताया है। मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता नकली रसीदें छपवाकर पैसा वसूल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अशोका गार्डन थाना में युवक मनीष राजपूत के खिलाफ विहिप के जिला सह मंत्री यतेंद्रपाल सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है जो राम मंदिर निर्माण के लिए फर्जी कूपन देकर अवैध धन संग्रह कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब विहिप के पदाधिकारी चंदे के लिए 31 जनवरी को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में फ्रेंड्स कॉलोनी में शशांक जयसवाल की दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने एक रसीद दिखाते हुए पहले ही सहयोग राशि देने की बात कही।

रसीद पर मनीष राजपूत नामक व्यक्ति द्वारा 151 रुपए लेने की जानकारी दी गई। विहिप पदाधिकारी ने बताया कि दुकानदार द्वारा ‘राम भूमि संकल्प सोसाइटी भोपाल’ की रसीद दिखाई गई, जो राम जन्म भूमि न्यास द्वारा अधिकृत रसीद नहीं थी।

वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस घटना के लिए कांग्रेस और वामपंथी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये कांग्रेस की साजिश है। कांग्रेस ओर वामपंथी धन संग्रह को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता चंदे की फर्जी रसीद छपवा कर अवैध वसूली कर रहे हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...