Homeमध्य प्रदेशशर्मनाक: पड़ोसी टीचर ने 13 साल की मासूम बच्ची से किया रेप

शर्मनाक: पड़ोसी टीचर ने 13 साल की मासूम बच्ची से किया रेप

Date:

पन्ना: जहां एक ओर मध्यप्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान व सुरक्षा में पुलिस के सहयोग से स्कूलों में जा कर बेटियों के सम्मान में जागरूक अभियान चला रही है तो वही पन्ना जिले के अजयगढ में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 13 वर्षीय बच्ची को एक सरकारी शिक्षक ने अपनी हवस का शिकार बनाया और घटना के बाद फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, थाना अजयगढ अंतर्गत एक गरीब परिवार की 13 वर्षीय मासूम ने पड़ोस में रहने वाले सरकारी शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़ित फरियादी के पिता ने थाना अजयगढ़ में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उसकी 13 साल की बच्ची को पड़ोस में रहने बाले 50 वर्षीय अधेड़ उम्र के सरकारी शिक्षक ने उसकी मासूम को उस वक्त अपनी हवस का शिकार बना लिया जब वह अपने छोटे भाई को बुलाने शिक्षक के घर गई थी उक्त पीड़िता का परिवार इतना गरीब है कि उनके घर बिजली कनेक्शन भी नहीं है छोटा भाई पड़ोस में टीवी देख रहा था जिससे बुलाने बालिका गई शिक्षक ने भाई को जाने दिया और बच्ची को रोक लिया इसके बाद बहशी शिक्षक ने अबोध बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

पीड़ित मासूम ने वहसी शिक्षक के दरिंदगी के की सारी घटना अपने माता पिता को बताई जिसके बाद पीड़ित के पिता ने समाज के लोगों को साथ ले जा कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और जिसने भी एक गुरु कहे जाने वाले शिक्षक की दरिंदगी के बारे में सुना सभी दंग रह गए।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related