Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में ठंड ने फिर पकड़ा तगड़ा जोर, MP के इन 10...

मध्यप्रदेश में ठंड ने फिर पकड़ा तगड़ा जोर, MP के इन 10 जिलों में हो सकती है बारिश – MP WEATHER NEWS

प्रदेश के रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, अमरकंटक, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और मंडला में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है।

Date:

भोपाल । प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश और ओलों के बाद ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सीजन में पहली बार इंदौर में रात का पारा भोपाल से नीचे रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, तो इंदौर में यह 8 डिग्री पर दर्ज हुआ।

प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और धुंध छाई रही। प्रदेश के रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, अमरकंटक, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और मंडला में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जम्मू के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है तथा चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में एक ट्रफ बनी हुई है। इसके कारण हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां अभी भी सक्रिय हैं।

इससे होकर एक अन्य ट्रफ लाइन दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश तक गुजर रही हैं। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और कोंकण में एक ट्रफ के साथ अन्य चक्रवातीय गतिविधियां भी सक्रिय हैं।

इसी कारण बुंदेलखंड और बघेलखंड के हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है। बादलों के हटते ही भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सागर और सिवनी में ठंड ने ज्यादा जोर पकड़ा है। यहां रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल में बादल और हल्की बारिश हो रही है। इस कारण यहां रात के पारे में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, बैतूल, होशंगाबाद और पचमढ़ी में पारा 11 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related