Homeमध्य प्रदेशCM शिवराज ने PM मोदी से फोन पर की चर्चा, MP में...

CM शिवराज ने PM मोदी से फोन पर की चर्चा, MP में Corona की स्थिति से कराया अवगत

Date:

भोपाल,। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM MODI) के साथ फोन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी (PM MODI) को प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कोरोना के खिलाफ किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को प्रदेश में लगातार घट रहे पॉजिटिविटी रेट से अवगत कराया है और बढ़ रहे रिकवरी रेट की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने सरकार के प्रयास पर संतोष व्यक्त करते हुए मदद का आश्वासन दिया है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर चर्चा कर उन्हें मध्यप्रदेश में कोविड19 की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और लगातार घट रहे पॉजिटिविटी रेट व तेजी से बढ़ रहे रिकवरी रेट की जानकारी दी। उनसे मैंने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों को भी साझा किया।

सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किल कोरोना अभियान, जनता कर्फ्यू 2, कोरोना वॉलंटियर्स, आइसोलेशन सेंटर, प्रदेश में बने कोविड19 केयर सेंटर, अस्थायी कोविड अस्पतालों के निर्माण के लिए सरकार के प्रयास, जनजागरुकता अभियान और योग से निरोग अभियान की प्रगति के बारे में बताया।

आगे सीएम शिवराज ने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति, ऑक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति और प्रदेश में बनाए जा रहे नए ऑक्सीजन प्लांट्स की विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री जी से प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति पर भी चर्चा की।

जिस पर पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार द्वारा हरसंभव मदद करने का आश्वासन मुझे दिया है। मैं उन्हें सादर धन्यवाद देता हूँ। उनके नेतृत्व में कोविड19 से मध्यप्रदेश को मुक्त करने का अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related