Homeमध्य प्रदेशChhindwara News : पूर्व CM Kamalnath और Nakul Nath लापता के छिंदवाडा...

Chhindwara News : पूर्व CM Kamalnath और Nakul Nath लापता के छिंदवाडा में लगे पोस्टर

Date:

छिंदवाड़ा । महज 2 माह पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटे कमल नाथ (Kamalnath) के खिलाफ उनके निर्वाचन क्षेत्र में नई सियासत एक नए रूप में शुरू हो गई है। छिंदवाडा शहर में कलेक्ट्रेट, तहसील, पार्क के समीप किसी ने पूर्व सीएम व छिंवदवाड़ा के विधायक कमल नाथ एवं उनके बेटे सांसद नकुल नाथ के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। छिंदवाडा की जनता ने शहर में लगे ये पोस्टर देखकर अपने मोबाइल से फोटो खीचकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर एक दूसरे से पूछ रही है की “यार कोई इनका पता तो बतादो 21000 का जुगाड़ हो जायगा”

पोस्टर में उनके वापस लाने वाले को 21000 रुपए का इनाम देने की बात लिखी गई है। पोस्टर में यह भी दिखाई पड़ रहा है कि इस संकट काल में छिंदवाड़ा की जनता उन्हें ढूंढ रही है। सुबह सुबह यह पोस्टर छिंदवाडा शहर में अनेको स्थानों पर देखे गए. यह पोस्टर किसने लगाएं इसकी जानकारी तो अब तक नहीं मिल पाई है और ना ही इस बारे में कमल नाथ और नकुल नाथ की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया आई है। पर इन पोस्टरों में आखरी में प्रकाशक के रूप में “समस्त मतदाता छिंदवाडा विधानसभा एवं छिंदवाडा लोकसभा” लिखा हुआ है  

चिट्ठी न कोई संदेश जाने वह कौन सा देश, जहां तुम चले गए
पोस्टरों में ये भी लिखा है कि चिट्ठी न कोई संदेश जाने वह कौन सा देश, जहां तुम चले गए और पता बताने वाले को 21000 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। पोस्टर में लिखा है कि छिंदवाड़ा के लापता विधायक और सांसद को संकट काल में छिंदवाड़ा की जनता ढूंढ रही है। हालांकि प्रकाशक में समस्त मतदाता छिंदवाड़ा विधानसभा और छिंदवाड़ा लोकसभा का जिक्र किया गया है।  हालांकि इस पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। 

कुछ दिन पहले ही छिंदवाड़ा में बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ की गुमशुदगी की बात कही थी, साथ ही कहा था कि पूर्व सीएम और सांसद को ढूंढ़कर लाने वाले को 1100 इनाम घोषित किया था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related