Homeमध्य प्रदेशछतरपुर: वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ी युवती -...

छतरपुर: वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ी युवती – MP NEWS

Chhatarpur: A girl climbs a tree to avoid getting the vaccine - MP News

Date:

छतरपुर । छतरपुर जिले के बडामलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनकारी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा था, तभी एक युवती वैक्सीन टीम से बचने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गई।

रविवार को इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के मुताबिक कोरोना वैक्सीन लगाने गई मोबाइल टीम को देखकर 18 वर्षीय युवती रीना पेड़ चढ़ गई और कोरोना वैक्सीन लगवाने से मना करने लगी।

हालांकि बाद में मोबाइल टीम और स्वास्थ्यर्मियों ने रीना को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर पेड़ से नीचे उतार लिया और उसने वैक्सीन भी लगवाई।

उल्लेखनीय है कि पूरे जिले में इन दिनों युवाओं को वैक्सीन लगाने के लिए मोबाइल टीमें और स्वास्थ्य टीमें जुटी हुई हैं।

ज्यादातर युवा तो उत्साह के साथ वैक्सीन लगवा रहे हैं लेकिन ग्रामीण अंचलों में अभी भ्रांतियों और अफवाहों के कारण युवाओं को वैक्सीन लगवाने में डर लग रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...