मंदसौर । जिले में रविवार 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। ठंड भी तेज रही। शनिवार की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज हुआ था।
जो रविवार सुबह 5 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को तापमान अधिकतम 20 डिग्री दर्ज किया। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 मीटर तक कि विजिबलिटी रही।
सामने से आने वाले वाहन तक दिखाई नहीं दे रहे थे। दोपहर में भी वहां चालकों को गाडियों की लाइट जलाना पड़ा।
दोपहर 1 बजे के बाद सूर्य की किरणें नजर आई और कोहरे से राहत मिला शुरू हुई, लेकिन शीत लहर का प्रकोप जारी है। सूरज निकलने के बाद बाजारों में रौनक बढना शुरू हुई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे ठंड का असर तेज रहेगा। उत्तरी हवाएं तेज होने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी वाली हवाएं मंदसौर में आ रही थीं।
वह महाराष्ट्र और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में मूव करने लगी है। इससे 17 और 18 जनवरी को गिरने वाले मावठे की संभावना खत्म हो गई है। उत्तर की हवाएं तेज होने से ठंड का असर अभी 48 घंटे बना रहेगा। सोमवार दोपहर बाद ठंड से राहत मिलना शुरू होगा। 22 जनवरी तक मंदसौर और आसपास के क्षेत्र में मावठे की संभावना नहीं है।