Homeमध्य प्रदेशMP में करवट बदलता मौसम: भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के...

MP में करवट बदलता मौसम: भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के बने आसार

Date:

भोपाल, । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मध्य प्रदेश के आसपास वेदर सिस्टम सक्रिय होने से आ रही नमी के चलते बादल छा रहे हैं। साथ ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले तीन से चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कमी होने से गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार से बारिश की गतिविधियों में और तेजी भी आ सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र में चक्रवात के साथ ही चक्रवात से दो ट्रफ भी बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त मध्य महाराष्ट्र पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। 

गुरूवार को सौराष्ट्र पर बना ऊपरी हवा का चक्रवात पाकिस्तान की तरफ खिसक गया है। इस सिस्टम के कारण अरब सागर से गुजरात और मप्र को नमी मिलने लगी है। तापमान बढ़ा रहने और नमी मिलने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने लगे हैं। इससे बारिश के आसार बन रहे हैं।

शनिवार को भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू होंने की सभावना है। अगले चार-पांच दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related