Homeमध्य प्रदेशअपहरण-गैंग रेप और जानलेवा हमले का केस दर्ज, रात भर छात्रा के...

अपहरण-गैंग रेप और जानलेवा हमले का केस दर्ज, रात भर छात्रा के बयानों में उलझी रहीं पुलिस

Date:

इंदौर। 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर देर रात परदेशीपुरा थाना पुलिस ने अपहरण, गैंग रेप,जानलेवा हमला और केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अक्षय नामक जिस युवक पर आरोप लगाया। उसे भी देर रात हिरासत में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिंक अफसर रातभर छात्रा के बयानों की तफ्तीश में जुटे रहें। जिस जगह से अपहरण होना बताया गया। वहां का दौरा किया। इसके बाद उस ट्रैक पर छानबीन की। जहां उसने फेंकना बताया था। परदेशीपुरा थाना टीआइ अशोक पाटीदार के मुताबिक छात्रा परदेशीपुरा क्षेत्र में रहती है। उसने कुछ समय पूर्व ही एक युवक से नोटरी पर प्रेम विवाह किया है।

पहला झूठ

इसके पूर्व घर के समीप रहने वाले अक्षय गुप्ता नामक युवक से दोस्ती थी। दोनों के बारे पता चलने के कारण अक्षय वहां से सर्वहारा नगर में रहने चला गया। मंगलवार रात छात्रा ने जैसे ही अक्षय का नाम लिया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अक्षय घर पर मिल गया और कहा उसे तो घटना के बारे में पता तक नहीं है। इससे स्पष्ट हो गया कि छात्रा झूठ बोल रही है।

दूसरा झूठ

छात्रा ने कहा वह करीब 5.30 बजे कोचिंग क्लास जा रही थी। नंदा नगर के समीप उसे बाइक सवारों ने स्प्रे कर मूर्छित किया और अपहरण कर लिया। इसके बाद एक कमरे में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। वहीं चाकू मारे और बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बोरे में बंद कर दिया। उसको भागीरथपुरा रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस का दावा है कि नंदानगर जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके से दिनदहाड़े किसी का अपहरण हो ही नहीं सकता। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के शरीर पर जो चाकू के निशान है, वो सतही तौर पर है। बोरे में बंद छात्रा खुद ही कैसे निकलती। अफसरों ने उस जगह का दौरा किया तो वहां बोरा नहीं मिला।

तीसरा झूठ

छात्रा ने पहले गैंग रेप बताया। बाद में कहा, अभी उसे यह नहीं पता कि उसके साथ रेप हुआ है या नहीं। रात को एसआइ श्रृध्दा बयान लेने पहुंची तो उसने समय मांगा। मां और पति से चर्चा करने के बाद कहा-हां, मेरे साथ रेप हुआ है। टीआइ के मुताबिक पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। छात्रा द्वारा बताए गए पूरे मार्ग की जांच की जा रही है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...