Homeमध्य प्रदेशब्रेकिंग! MP Nikay Chunav के लिए भाजपा ने घोषित किए चुनाव प्रभारी

ब्रेकिंग! MP Nikay Chunav के लिए भाजपा ने घोषित किए चुनाव प्रभारी

Date:

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को आगामी स्थानीय निकाय चुनाव हेतु 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषदों के चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि राघौगढ़ विजयपुर नगरपालिका में अमर सिंह चौहान, नगर पालिका बड़वानी में नागर सिंह चौहान, नगर पालिका सेंधवा में करण सिंह पंवार, नगर पालिका धार में हरीश कोटवाले, नगर पालिका पीथमपुर में रंजीत डंडीर एवं किशोर शाह को नगर पालिका मनावर का चुनाव प्रभारी घोषित किया है।

इसी प्रकार नगर परिषदों के चुनाव प्रभारियों में नगर परिषद जैतहरी में अमित चपरा, नगर परिषद औंकारेश्वर में अनिल भौंसले, नगर परिषद अंजड में डॉ. राज बर्फा, नगर परिषद राजपुर में देवेन्द्र पटेल, नगर परिषद पलसूद में रमेश धारीवाल, नगर परिषद पानसेमल में विनोद शर्मा, नगर परिषद खेतिया में दिलीप पाटोदिया, नगर परिषद सरदारपुर में प्रवीण सुरणा, नगर परिषद राजगढ़ में शैलेष दुबे, नगर परिषद कुक्षी में लोकेश शुक्ला, नगर परिषद धरमपुरी में ओम खण्डेलवाल, नगर परिषद धामनोद में नारायण पटेल एवं नगर परिषद डही में में परसराम चौहान को चुनाव प्रभारी घोषित किया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related