Homeमध्य प्रदेशभोपाल ट्रैफिक अपडेट: मेट्रो लाइन का होगा काम, आज से 12 दिनों...

भोपाल ट्रैफिक अपडेट: मेट्रो लाइन का होगा काम, आज से 12 दिनों तक बंद रहेगा जिंसी से मैदा मिल तक ट्रैफिक

भोपाल । मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते जिंसी चौराहे से सुभाषनगर अंडरब्रिज तक का रास्ता आज मंगलवार से बंद रहेगा। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा।

Date:

भोपाल । मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते जिंसी चौराहे से सुभाषनगर अंडरब्रिज तक का रास्ता आज मंगलवार से बंद रहेगा। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतर्गत सुभाष नगर रेल्वे अंडर ब्रिज के पास स्लॉटर हाउस की तरफ बीच रोड पर मेट्रो रेल लाइन के पिलर का निर्माण कार्य किया जाना है।

इसके कारण जिंसी धर्म कांटा से सुभाष नगर अण्डर ब्रिज तक रोड आज से बंद किया जा रहा है। अगले 12 दिनों तक यहां से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।

अगले 12 दिनों तक भारत टॉकीज एवं लिली टॉकीज से मैदा मिल की ओर जाने वाले वाहन बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज होकर मैदा मिल की ओर आवागमन कर सकेंगे।

वहीं, मैदा मिल से भारत टॉकीज एवं लिली टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज का उपयोग कर प्रभात चौराहा, बोगदा पुल होकर भारत टॉकीज एवं लिली टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे। सिर्फ हल्के वाहन ही सुभाष नगर रेल्वे अण्डर ब्रिज का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related