Homeमध्य प्रदेशबैतूल: पति की मौत की जिम्मेदार पत्नी और उसका BF गिरफ्तार

बैतूल: पति की मौत की जिम्मेदार पत्नी और उसका BF गिरफ्तार

पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने लगा ली थी फांसी

Date:

बैतूल । पत्नी की बेवफाई और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग जाने से परेशान पति ने फेसबुक पर लाइव अपनी व्यथा जगजाहिर करने के बाद फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी।

इस मामले में पति ने उसकी मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी और आशिक को बताया था। पति की मौत होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में आशिक के साथ भागी पत्नी सहित आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा क्षेत्र में 12 दिसंबर को दीपक पिता राधेश्याम दास (32) निवासी टट्टा कालोनी ने पत्नि शिवानी दास एवं उसके आशिक शुभम मेहरा की प्रताडऩा से तंग आकर कालीमाई सतपुड़ा तोल कांटा के पीछे के जंगल में फासी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली थी।

इतना ही नहीं पति ने मरने से पहले फेसबुक पर लाइव कर अपनी परेशानी सभी को बताई भी थी।

पति की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में पत्नी शिवानी (23) एवं शुभम मेहरा (आशिक) (22) साल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने टीम गठित कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों पर धारा 306, 34 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

एक नजर में समूचा घटनाक्रम

मृतक की पत्नी तीन सप्ताह पहले उसे छोड़कर दूसरे लड़के साथ चली गई थी जिसकी वजह से दीपक डिप्रेशन में था। डिप्रेशन में आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले दीपक ने फेसबुक पर अपने दोस्तों से पत्नी की बेवफाई की बात कही थी और उसके दो बच्चों का ख्याल रखने को कहा था। साथ ही दीपक ने अपनी मौत का जिम्मेदार बेवफा पत्नी शिवानी और शुभम मेहरा को ठहराया था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related