Homeमध्य प्रदेशMP में मूंग की खेती करने वाले किसानों की चांदी, प्रति क्विंटल...

MP में मूंग की खेती करने वाले किसानों की चांदी, प्रति क्विंटल पर मिल रहे 1275 रुपये से भी अधिक; इस तरह उठाए फायदा

Bats of farmers selling moong in Madhya Pradesh, getting Rs 1275 more per quintal, take advantage like this

Date:

मध्यप्रदेश में मूंग की फसल कट कर तैयार हो गई है और किसान मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। इसी बीच अब किसानों के लिए एक बहुत ही खुशी की खबर सामने आई है।

दरअसल मूंग बेचने वाले किसान को अब अपनी मूंग की कीमत प्रति क्विंटल 1000 अधिक का भाव मिलेगा। इसके लिए सरकार ने मूंग खरीदी पर एक हजार प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है जिससे किसान अब अपनी फसल पर अधिक भाव ले सकता है।

गर्मी के मौसम में गेहूं के बाद अधिकतर देखा जाता है कि अब खेत खाली नहीं मिलते हैं, बल्कि किसान मूंग की फसल उगाते हैं ऐसे में किसानों द्वारा साल में तीन फसल का उत्पादन किया जा रहा है।

इस बार इतने हेक्टेयर हुआ मूंग का उत्पादन

मध्य प्रदेश में लगातार मूंग का रकवा बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के किसानों ने इस साल 900000 हेक्टेयर में मूंग की फसल उगाई है। जिसमें सीहोर ,नरसिंहपुर, हरदा, होशंगाबाद और रायसेन जिले में ही 500000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मूंग की फसल का उत्पादन किसानों द्वारा किया गया है। इस फसल की समर्थन मूल्य में खरीदी भी शुरू हो गई जिससे इन पांचों जिलों के किसानों को काफी लाभ मिलने वाला है।

पिछले साल हुई थी इतने मूंग की खरीदी

बता दें कि सरकार के द्वारा किसानों की मूंग की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। पिछले साल सरकार ने 400000 टन मूंग की खरीदी की थी जिसका दोहरा फायदा किसानों को भी हुआ था। इस बार समर्थन मूल्य में मूंग अधिक बिकने का अनुमान है। इसके साथ ही किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने का अधिक लाभ मिल रहा है। अभी बाजार में मूंग प्रति क्विंटल 6000 के आसपास बिक रही है।

समर्थन मूल्य में 1275 का मिल रहा फायदा

इधर मूंग का समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस तरह किसानों को अब 1275 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ होगा। केंद्र सरकार के द्वारा राज्य की शिवराज सरकार को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अब शिवराज सरकार के द्वारा किसानों से अधिक समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदा जा रहा है।

इस बार केंद्र सरकार ने दिया इतना लक्ष्य

केंद्र सरकार ने प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 2 हजार 25000 टन मूंग खरीदने का लक्ष्य दिया है। अगर पिछले साल की बात करें तो केंद्र सरकार ने 139000 टन मूंग खरीदने का लक्ष्य दिया था। जिसे बढ़ाकर 247000 टन कर दिया है। यानी कि इस बार सरकार की तरफ से किसानों से दोगुनी फसल मूंग की खरीदी की जाएगी। शिवराज सरकार ने करीब 700 करोड रुपए की मूंग मध्यान्ह भोजन विद्यार्थियों को दी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related