Homeमध्य प्रदेशश्रावण के अंतिम सोमवार पर चार रूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल...

श्रावण के अंतिम सोमवार पर चार रूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल – Ujjain Mahakal Darshan

Baba Mahakal will appear in four forms on the last Monday of Shravan - Ujjain Mahakal Darshan

Date:

उज्जैन। श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर आज सोमवार को बाबा महाकाल की इस मास की अंतिम सवारी धूमधाम से निकलेगी। बाबा महाकाल भक्तों को चार रूपों में दर्शन देंगे। पालकी में भगवान चन्द्रमोलेश्वर विराजित रहेंगे।

वहीं, श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसी के चलते शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

सोमवार को ही मंदसौर में भी भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी निकलेगी, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सोमवार अपरांह चार बजे महाकाल मंदिर से बाबा की सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी।

इसके पूर्व कोटितीर्थ के समीप स्थित सभागृह में बाबा का पूजन और आरती होगी। मुख्य द्वार पर बाबा को सशस्त्र सलामी दी जाएगी।

पश्चात पुलिस बैण्ड की सुमधुर धुन पर सशस्त्र बल के मार्च पास्ट के साथ बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पालकी में बाबा चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दर्शन देंगे। सवारी में हाथी पर मनमहेश, गरूड रथ पर शिव तांडव प्रतिमा एवं नंदी रथ पर उमा महेश के मुखारविंद विराजित रहेंगे। पालकी महाकाल मंदिर से कोट मौहल्ला चौराहा, गुदरी,कहारवाड़ी होकर रामघाट पहुंचेगी।

यहां मां शिप्रा का पूजन एवं बाबा महाकाल का जलाभिषेक, आरती होने के पश्चात बाबा पुन: मंदिर के लिए रवाना होगा। पालकी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, ढाबा रोड़, टंकी चौक, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी, कोट मौहल्ला चौराहा होकर सायं सात बजे से पूर्व मंदिर पहुंचेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related