Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पिता के निधन के बाद चमकी बेटे की किस्मत, बैंक...

मध्यप्रदेश में पिता के निधन के बाद चमकी बेटे की किस्मत, बैंक में खाता बंद करवाने पहुंचा तो मिल गए 15 लाख रुपये

After the death of the father in Madhya Pradesh, the fate of the son shone, when he reached to close the account in the bank, he got 15 lakh rupees

Date:

हर व्यक्ति अपने भविष्य की चिंता करता है। इसके लिए पाई-पाई जोड़कर भविष्य के लिए इकट्ठा करता है, क्योंकि हर व्यक्ति को पैसे की आवश्यकता पड़ती है और अगर उसके पास जमा पूंजी हो तो वहां उसके काम आ जाती है।

इसलिए हर किसी का बैंक में खाता होता है और उसमें हर महीने पैसे जमा कर पूंजी इकट्ठे करते हैं। इन जमा पूंजी के साथ बैंक भी उन्हें अच्छा खासा फायदा देती है। अगर एफडी करवा लेते हैं तो उस पर बैंक की तरफ से जमा पूंजी पर अच्छा ब्याज भी मिलता है।

बैंक खाता बंद कराया तो मिले 15 लाख

इसी बीच हम आपको मध्य प्रदेश की एक ऐसी घटना से रूबरू करवा रहे हैं, जहां पर एक पिता के निधन के बाद बेटे की किस्मत चमक गई। दरअसल यह घटना मध्यप्रदेश के पाटन में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की है।

जब एक किसान परिवार में उस घर के मुखिया का निधन हो गया। जब बेटा अपने पिता के खाते को बंद करवाने बैंक गया तो बैंक वालों ने उनके परिवार को 15 लाख रुपये का चेक देने की बात कही है।

इस बात को सुनकर पहले तो परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन हैरानी तब हो गई जब बैंक के मैनेजर ने उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि राशि उन्हें क्लेम के तौर पर मिल रही है।

बैंक में खुलवा रखा था केसीसी खाता

दरअसल जिस किसान का निधन हुआ था उसने बैंक में केसीसी खाता खुलवा रखा था। इसी खाते में पॉलिसी उनके घर के मृतक सदस्य ने ले रखी थी। जिस वजह से उन्हें पैसा दिया जा रहा है। खाते के बारे में किसान के पूरे परिवार को भनक नहीं थी। हालांकि बैंक ने उन्हें 15 लाख का चेक दे दिया जिसके बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

अचानक छत से फिसलने से हुआ निधन

मध्य प्रदेश के पाटन जनपद के अंतर्गत आने वाले गांव बांदा की खबर है जब किसान जनवेश कुमार का निधन हो गया। उनका एक बेटा अपने दादा को लेकर उनके नाम का खाता बंद करवाने के लिए बैंक पहुंचा। उनके पिता ने बैंक में 1500000 रुपए की केसीसी बीमा पॉलिसी ले रखी थी ।बैंक में 1800 रुपए में 1500000 रुपए की केसीसी पॉलिसी ली थी। छत पर काम करते समय अचानक वहां फिसल गए थे। जिसकी वजह से उनका निधन हो गया । इसके बाद घरवालों ने सोचा इन का खाता बंद करवा दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related