Homeमहाराष्ट्रDharavi News : धारावी में कोरोना के 42 नए मरीज आए सामने

Dharavi News : धारावी में कोरोना के 42 नए मरीज आए सामने

Date:

Dharavi Coronavirus News: एशिया के सबसे बड़े स्लम मुंबई के धारावी में सोमवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए और इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हो गई.

मुंबई: Dharavi Coronavirus News: देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा करीब 29 हजार पहुंच गया है और अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस बीच एशिया के सबसे बड़े स्लम मुंबई के धारावी में सोमवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए और इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हो गई. इसके साथ ही धारावी में संक्रमितों का आंकड़ा 330 पहुंच गया है, वहीं अब तक कुल 18 लोगों की यहां मौत हो चुकी है. 

उधर, मुंबई में  55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से छूट दी गई है. इन सबको घर में रहने की हिदायत दी गई है. मुम्बई में पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित 3 पुलिस कर्मियों की मौत के बाद यह फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि शिवाजी नारायण सोनावने  हेड कॉन्स्टेबल चंद्रकांत गणपत पेंदुरकर, हेड कॉन्स्टेबल संदीप सुर्वे की कोरोना के संक्रमण की मौत हो चुकी है.

27 अप्रैल को ही मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई थी. मुंबई पुलिस ने ट्वीट में बताया कि पीड़ित कई दिन से इस संक्रमण से जूझ रहा था. इससे पहले, शनिवार को 57 वर्षीय कांस्टेबल की संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल में मौत हुई थी. कांस्टेबल पश्चिमी उपनगर के एक थाने से संबद्ध था, वह दक्षिण मुंबई के वर्ली नाका इलाके में रहता था.  अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तक महाराष्ट्र में कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. इनमें 15 अधिकारी भी शामिल हैं. 

वहीं, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी संक्रमितों का आंकड़ा 8 हजार पार कर गया है. 5500 से ज्यादा मामले अकेले मुंबई में हैं. मुंबई देश का पहला ऐसा शहर है जहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5500 पार कर गया है. कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने म्यूनिसिपल स्कूलों को क्वारेंटाइन सेंटर में तब्दील करने का फैसला लिया है, जहां कोरोना के मरीजों को रखा जाएगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...