Homeजॉब्सUPPSC APO Result 2018: यूपीपीएससी एपीओ प्री 2018 का रिजल्ट जारी

UPPSC APO Result 2018: यूपीपीएससी एपीओ प्री 2018 का रिजल्ट जारी

Date:

UPPSC APO Result 2018: यूपीपीएससी एपीओ प्री 2018 का रिजल्ट जारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2018 (एपीओ प्री) का परिणाम घोषित कर दिया। 17 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को हुई थी। जिसमें आवेदन करने वाले 45311 परीक्षार्थियों में से 18782 शामिल हुए थे। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए इनमें से 260 अभ्यर्थियों को सफल किया है।

जनवरी में घोषित आयोग के परीक्षा कैलेंडर में एपीओ 2018 की मुख्य परीक्षा 16 मई से प्रस्तावित की गई थी लेकिन प्री का परिणाम घोषित न हो पाने और लॉकडाउन की वजह से आयोग ने पिछले दिनों मुख्य परीक्षा को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया था। प्री का परिणाम तैयार करने में भी लॉकडाउन की वजह से ही बाधा हुई। 

प्रारंभिक परीक्षा के एक माह बाद ही कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर कार्य प्रभावित होने लगे थे। 22 मार्च को हुए जनता कर्फ्यू और उसके बाद हुए लॉकडाउन की वजह से आयोग का कामकाज बिल्कुल ठप हो गया था। 20 अप्रैल से आयोग दफ्तर प्रतिबंधों के साथ खुला तो परिणाम तैयार करने का काम शुरू हुआ। 

आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि प्री परीक्षा की मार्कशीट, उत्तर कुंजी और श्रेणीवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर इस भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। इस बारे में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत कोई जानकारी नहीं दी जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related