Homeजॉब्सMPPEB: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, नई तिथि हुई घोषित,...

MPPEB: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, नई तिथि हुई घोषित, 6000 पदों पर होगी भर्ती

MPPEB: Big update on police constable recruitment exam, new date announced, 6000 posts will be recruited

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती (MPPEB MP Police constable Recruitment) 6000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया (Recruitment) चल रही थी, जिसमे होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) को जबलपुर जिले में फिजिकल टेस्ट के दौरान सिवनी जिले के एक उम्मीदवार की मौत के बाद स्थगित कर दिया गया था।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (MP POLICE CONSTABLE ECAM) के लिए फिजिकल टेस्ट (PHYSICAL TEST) की तारीख की घोषणा की गई है, और उम्मीदवार एडमिट कार्ड MPPEB के ऑफिशियल वेबसाइट (mppeb.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर के अलावा रोल नंबर और जन्म दिनांक देना अनिवार्य होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मई 2022 से 2 जून तक प्रभावित होने वाले उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) अब 6 जून से शुरू होगी। हालाँकि 3 जून से 5 जून तक चलने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा यथावत रहेगी।

भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस कांस्टेबल के 6000 पदों पर चल रही दक्षता परीक्षा को किया था स्थगित

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस कांस्टेबल के 6000 पदों पर चल रही दक्षता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान 13 मई से 2 जून तक होने वाली फिजिकल टेस्ट परीक्षा को स्थगित किया गया था। जबकि 3 जून से 5 जून तक होने वाली परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वहीं नवीन तिथि की घोषणा की गई है।

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह फैसला जबलपुर जिले में फिजिकल टेस्ट के दौरान एक उम्मीदवार की मौत के बाद लिया गया था। सिवनी के रहने वाले उम्मीदवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दौड़ के बाद वह अचानक से लेट गए थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। जिसके अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...