Homeजॉब्सBSNL RECRUITMENT 2023: बीएसएनएल में नौकरी पाने का Golden Chance, इस तरह...

BSNL RECRUITMENT 2023: बीएसएनएल में नौकरी पाने का Golden Chance, इस तरह करें इस Amazing जॉब के लिए Apply

Date:

BSNL RECRUITMENT 2023 – बीएसएनएल भर्ती 2023: राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना ने बीएसएनएल हरियाणा अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। 

यह भर्ती (BSNL RECRUITMENT 2023) हरियाणा सर्किल के लिए है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे बीएसएनएल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

इसके लिए भारतीय संचार निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (portal.mhrdnats.gov.in.) पर जाएं।नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय संचार निगम लिमिटेड, हरियाणा टेलीकॉम सर्किल ने अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिसशिप के 40 पदों पर भर्ती निकाली है। 

BSNL RECRUITMENT 2023 – इनकी नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए होगी।

BSNL RECRUITMENT 2023 – बीएसएनएल भर्ती 2023

BSNL RECRUITMENT 2023
BSNL RECRUITMENT 2023: बीएसएनएल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस तरह करें अप्लाई और सिलेक्शन?

यहां महत्वपूर्ण तिथियां देखें

भारतीय संचार निगम लिमिटेड में अपरेंटिस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानी 24 मार्च से शुरू हो गई है और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले निर्धारित प्रारूप में फॉर्म भर दें। इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कौन आवेदन कर सकता है

पात्रता विवरण की जांच करने के लिए, आप आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।

संक्षेप में, किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उम्मीदवार या डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। ये स्नातक तकनीकी या गैर-तकनीकी कैसे हो सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर 25 साल तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

कितनी सैलरी मिलेगी?

चयनित होने पर, किसी भी शाखा में तकनीशियन अपरेंटिस या डिप्लोमा धारक को 8,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। किसी भी शाखा में ग्रेजुएट अपरेंटिस या डिग्री अपरेंटिस को 9,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related