Video:प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में ,गेस्ट हाउस में लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था।

Ranjana Pandey
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद प्रियंका को सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कमरे में झाड़ू लगाती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि झाड़ू लगाकर प्रियंका उन्हें हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रही हैं।

📢 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

कांग्रेस ने प्रियंका के झाड़ू लगाने का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- ये अनशन है अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए। भाजपाई हुकूमत हमारे लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों को नहीं कुचल सकती। गांधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *