Homeदेशकेंद्रीय बजट 2021: पहली बार वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने Made In...

केंद्रीय बजट 2021: पहली बार वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने Made In India Tab से पेश किया बजट, यहाँ पढ़ें विस्तार से

Date:

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) सोमवार (1 फरवरी 2021) संसद में बजट पेश किया. ये बजट कई मायनों में खास है और इतिहास में पहली बार बजट (Budget 2021) पूरी तरह से पेपरलेस है. बजट भाषण और दस्‍तावेज सॉफ्ट कॉपी में ऑनलाइन उपलब्‍ध हैं.

वित्त मंत्री ने Made In India Tab से पेश किया बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपने हाथ में मेड इन इंडिया (Made In India Tab) टैबलेट लेकर वित्‍त मंत्रालय से बाहर निकलीं. निर्मला सीतारमण इस बार संसद में बजट पारंपरिक बही-खाते की जगह टैबलेट (Made In India Tab) से पेश किया, जो डिजिटल इंडिया (Digital India) का एक संकेत भी है. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार का बजट पूरी तरह से पेपरलेस है और इसलिए वित्त मंत्री टैबलेट के जरिए बजट पेश किया.

Budget 2021: क्या है बजट का इतिहास? बजट से जुड़ी वो रोचक बातें जिसे आपको जानना चाहिए(Opens in a new browser tab)

Budget 2019 में बदला था चमड़े का ब्रीफकेस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वर्ष 2019 में चमड़े के पारंपरिक ब्रीफकेस को बदल दिया था और बजट के बही-खाते लाल कपड़े में लेकर संसद पहुंची थीं. यह उनका पहला बजट था.

Budget App पर मिलेंगे बजट 2021 के सभी अपडेट

राजग-2 का तीसरा बजट आज पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, तेज विकास की जमीन होगी तैयार(Opens in a new browser tab)

बजट 2021 के लिए Union Budget Mobile App Launch लॉन्च किया गया है, जहां आप बजट देख सकते हैं. भारत सरकार के इस ऐप को आप गूगल ऐप स्टोर (Google App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप स्टोर में जाकर Union Budget टाइप करें. जिस ऐप के नीचे NIC eGov Mobile Apps लिखा हो उसे डाउनलोड कर लें. आप इस ऐप को सीधे www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं.

Web Title : Union Budget 2021: Finance Minister Nirmala Sitharaman presented the budget for the first time from Made in India Tab, read here in detail

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...