Homeदेशकेंद्रीय बजट 2021: स्वास्थ्य क्षेत्र को ‘निर्मला वैक्सीन’ स्वास्थ्य के लिए ₹64000...

केंद्रीय बजट 2021: स्वास्थ्य क्षेत्र को ‘निर्मला वैक्सीन’ स्वास्थ्य के लिए ₹64000 करोड़, 137% की वृद्धि

Date:

नई दिल्ली: “केंद्रीय बजट 2021: स्वास्थ्य क्षेत्र को ‘निर्मला वैक्सीन’ स्वास्थ्य के लिए ₹64000 करोड़, 137% की वृद्धि’” – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार (फ़रवरी 1, 2021) को आम बजट पेश किया, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र (Health Sector) को लेकर बड़ी घोषणाएँ हुईं। पूरा का पूरा 2020 कोरोना वायरस (Corona Virus) के बीच निकला और लॉकडाउन में PM केयर्स के फंड्स से वेंटिलेटर्स खरीदे गए।

कोरोना वायरस टीके के लिए भी फंड्स जारी किए गए। ऐसे में, उम्मीद थी कि इस वर्ष के बजट (Budget) में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और ऐसा ही हुआ है।

केंद्रीय वित्त मंत्री (Nirmala Sitharaman) ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत के पास कोरोना महामारी (Corona Virus) के दो टीके हैं, दो और टीके जल्दी ही आने वाले हैं। उन्होंने (Nirmala Sitharaman) बताया उन्होंने कहा कि सरकार ने सबसे संवेदनशील वर्गों को सहारा देने के लिए, PMGKY, तीन आत्मनिर्भर पैकेज और बाद में की गईं घोषणाएँ अपने आप में 5 मिनी बजट के समान थीं। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर पैकेजों ने ढाँचागत सुधारों की हमारी गति को बढ़ाया।

उन्होंने (Nirmala Sitharaman) बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया गया है। WHO के स्थानीय मिशन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र (Health Sector) में पिछली बार के बजट के मुकाबले इस बार 137% अधिक का फंड रखा गया है।

केंद्र सरकार ने ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ (Aatmnirbhar Swasthy Bhaarat Yojana) का ऐलान किया है, जिसके लिए 64180 करोड़ रुपए के भारी बजट का प्रबंध किया गया है।

वित्त मंत्री (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि बजट 2021-22 छः स्तंभों पर आधारित है।

इनमें हेल्थ एंड वेलबिइंग (Health & wellbeing), वित्तीय पूँजी (Financial capital), समावेशी विकास (Inclusive growth), मानव पूंजी (Human capital), इनोवेशन एंड आरएंडडी (Innovation & R&D) और मिनिमम इंटरवेंशन्स (Minimum interventions) शामिल हैं। इन सब पर जोर दिया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...