HomeदेशToolkit Case: कांग्रेस-भाजपा में बवाल, Delhi में जेपी नड्डा, बीएल संतोष, स्मृति...

Toolkit Case: कांग्रेस-भाजपा में बवाल, Delhi में जेपी नड्डा, बीएल संतोष, स्मृति ईरानी और संबित पात्रा पर FIR की मांग

Toolkit Case: Ruckus in Congress-BJP, demand for FIR on JP Nadda, BL Santosh, Smriti Irani and Sambit Patra in Delhi

Date:

नई दिल्‍ली. टूलकिट विवाद (Toolkit Case) को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष, स्मृति ईरानी और संबित पात्रा के खिलाफ दिल्ली के तुगलक रोड थाने में लिखित शिकायत दी है. इसके बाद ही कांग्रेस ने कहा यदि दिल्ली पुलिस FIR नहीं करेगी तो वह कोर्ट का रूख करेगी.

बीजेपी ने भी कांग्रेस (Congress) पर कोरोना महामारी (Corona Pendmic) के दौरान भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) की छवि को धूमिल करने का गंभीर आरोप लगाया. संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि इस कोरोना महामारी के संकट काल में विपक्षी दल की गिद्धों की राजनीति उजागर हुई है. जब पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने की कोशिश की है.

BJP के आरोप पर Congress आगबबूला

कांग्रेस ने पलटवार किया BJP पर फर्जी टूलकिट (Fake Toolkit) को प्रचारित करने का गंभीर आरोप लगाया . कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा कि भारत में जो हाहाकार मचा है वो सब देख रहे हैं. PM को अपनी छवि बचाना ज्‍यादा प्‍यारा है. उन्हें इस बात की चिंता कतई नहीं है कि लोग कोरोना वायरस से मर रहे हैं. लोगों को ऑक्सीजन नसीब नहीं हो रहा, जब भी कोई आवाज उठाता है तो भाजपा का टूलकिट (BJP Toolkit) आ जाता है. आज बीजेपी का घिनौना चेहरा लोगों के सामने आ गया है.

हालाँकि पवन खेडा यहाँ शांत नही हुए उन्होंने कहा इनकी करतूतों की वजह से आज देश की ये हालत है. देश इस बात की कीमत क्यों उठाये की आप एक बौने को कद्दावर बनाना चाहते है| देश तो सवाल पूछेगा- हम आवाज उठाएंगे| चाहे आप कितना भी टूलकिट (Toolkit) ले आये | एक फर्जी कागज को कांग्रेस (Congress) का दिखाते हुए, हमारे लेटर हेड को फोर्ज करते हुए लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है. जो आप कर रहे हैं मोदी जी उस से आप कद्दावर नहीं बन जाएंगे | आप लोगों का ध्यान बटाने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं |आप जितना ढकने की कोशिश करते हैं वो उतना उजगार हो रहा है.

क्या होता है टूलकिट

टूलकिट (Toolkit) एक प्रकार का दस्तावेज होता है जिसमें किसी भी प्रकार के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पूरी योजना को बिंदुवार तरीके से बिन्दुवार मुद्दे के साथ होते हैं- किसी भी अभियान को धार देने के लिए इन्हीं मुद्दों पर विरोधियों को घेरने के लिए ही लगातार प्रचार-प्रसार किया जाता है- हाल ही में हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान भी एक टूलकिट (Toolkit) सामने आया था जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related