HomeदेशCovaxin For Kids: बच्चों को वैक्सीन देने की तैयारी शुरू : Covaxin...

Covaxin For Kids: बच्चों को वैक्सीन देने की तैयारी शुरू : Covaxin को चरण 2 और 3 के परिक्षण के लिए मिली मंजूरी

covaxin for kids : Preparations for vaccination for children begin: Covaxin approved for Phase 2 and 3 trials

Date:

नई दिल्ली : Covaxin For Kids कोरोना सिरुस की दूसरी लहर सिर्फ बड़ों ही नहीं बल्कि बच्चों को भी अपने चपेट में ले रही है. जो कि बेहद चिंताजनक है. हालांकि भारत सरकार इस मुसीबत से छुटकारा पाने और स्तिथि को सँभालने के लिए कदम उठा रही है जिससे बच्चे की जिंदगी खतरे में न पड़े। इन सबके बीच नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने अत्यधिक राहत भरी खबर देते हुए कहा “भारत बायोटेक अब 2-18 वर्ष की आयु वर्ग (covaxin for kids) के लिए टीके की तैयारी में लग गई है” असल में भारत बायोटेक को DCGI से चरण दो और तीन के परीक्षण की मंजूरी मिल गई है. अब भारत में अगले 10-12 दिनों में इसके क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

कंपनी ने मांगी थी अनुमति 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की COVID 19 विषय विशेषज्ञ समिति ने बीते 11 मई को भारत बायोटेक ने आवेदन दिया था जिसआवेदन पर विचार-विमर्श किया, उस आवेदन में कोवैक्सीन टीके की 2 साल से 18 साल के बच्चों में सुरक्षा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत अन्य चीजों का आकलन करने के लिए परीक्षण के 2/3 चरण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था. जिसके बाद अब DCGI ने भारत बायोटेक को अनुमति दे दी है

स्पूतनिक के साथ भारत में अब तीन वैक्सीन

आपको यह भी जान लेना चाहिए कि भारत में अब तीन कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) का इस्तेमाल शुरू हो चुका है, सभी तीनों वैक्सीन का अभी तक 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को पर ही क्लीनिकल ट्रायल किया गया है।

उपचार में लाने के लिए टास्क फोर्स करेगी 2 डीजी दवा की जांच : डॉ. वीके पॉल

डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना की दवा 2 डीजी को उपचार प्रोटोकॉल में जोड़ने के लिए नेशनल टास्क फोर्स के द्वारा इसकी जांच होगी। आपको जानकारी के उद्देश्य से बता दें कि DCGI ने पहले ही इसके आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति दी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related