Homeदेशशेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ बंद, इन कंपनियों...

शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ बंद, इन कंपनियों के स्टॉक में रही तेजी

Date:

नई दिल्ली। पीएसयू बैंक और धातुओं के शेयर में लिवाली से लगातार चौथे सत्र में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। BSE Sensex 358.54 अंक यानी 0.71% की बढ़त के साथ 50614.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty 105.70 अंक यानी 0.71 फीसद की तेजी के साथ 14,895.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पर आईटीसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, यूपीएल, सिप्ला, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए।

Sensex पर SBI के शेयरों में सर्वाधिक बढ़त देखने को मिली। बैंक के तिमाही परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। इस बात का असर कंपनी के तिमाही परिणाम पर देखने को मिला। इसके अलावा ITC, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, बजाज फिनजर्व, एक्सिस बैंक, मारुति, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डीज, एचडीएफसी और पावरग्रिड के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 50,255.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को Sensex 50,212.25 अंक के स्तर पर खुला लेकिन बाद में इसमें बढ़त देखने को मिली।

दूसरी ओर, एशियन पेंट के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस, रिलायंस, टीसीएस, नेस्ले इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने रहे। उन्होंने बुधवार को 2,520.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...