Nora Fatehi का नया गाना ‘छोड़ देंगे’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया रहा धमाल, वीडियो में एक्ट्रेस का खास लुक चर्चा में

Date:

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के डांस का हर कोई दीवाना है। नोरा अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। नोरा फतेही फिल्मों में आइटम सांग करने से लेकर डांस रियलिटी शो की जज भी बन चुकी हैं। नोरा फतेही नई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। नोरा फतेही के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। वहीं अब उनका एक नया गाना ‘छोड़ देंगे’ रिलीज हुआ है। नोरा फतेही का ये म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने में नोरा फतेही का बंजारन लुक काफी कमाल का लग रहा है।

नोरा फतेही का नया गाना ‘छोड़ देंगे’ आज ही रिलीज हुआ है। इसे टी.सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गाने में नोरा फतेही बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं गाने में उनका बंजारन लुक काफी चर्चा में हैं। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस गाने के अबतक 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।  वीडियो में फैन्स को नोरा फतेही का जबरदस्त डांस और एक्टिंग देखने को मिल रही है। बता दें कि नोरा फतेही के गाने ‘छोड़ देंगे’ को परंपरा टंडन ने गाया है। वहीं इसके बोल योगेश दुबे ने लिखे हैं। इसमें सचेत परंपरा का म्यूजिक है। नेरा के इस गाने को रजित ने कोरियोग्राफ किया है।

हाल ही में नोरा फतेही के गाने ‘छोड़ देंगे’ गाने का टीजर रिलीज हुआ थाए जो खूब वायरल हुआ था। वहीं इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके फैंस उनकी इन खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। वहीं उनके करियर की बात करें तो वह  कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस का गाना ‘नाच मेरी रानी’ रिलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ गुरू रंधावा नजर आए थे। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था। नोरा फतेही जल्द ही फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आने वाली हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related