HomeदेशTajmahal Bomb News: ताजमहल में बम की सूचना के बाद आनन फानन...

Tajmahal Bomb News: ताजमहल में बम की सूचना के बाद आनन फानन में खाली कराया परिसर

Date:

Tajmahal Bomb News: ताजमहल में बम की सूचना के बाद आनन फानन में खाली कराया परिसर :- गुरुवार (4 मार्च) को ताजमहल में अराजकता का आलम है। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के दोनों दरवाजों पर ताला लगा दिया गया है और एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। ताजमहल के अंदर मौजूद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

बम की तलाश और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए CISF, आगरा पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड Taj Mahal पहुंच गए हैं।

एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने 112 पर कॉल करके कहा कि ताजमहल के अंदर बम लगाया गया है। कृष्ण ने कहा कि पर्यटकों को एहतियात के तौर पर ताजमहल से बाहर ले जाया गया।एडीजी आगरा ज़ोन राजीव कृष्णा ने की पुष्टि

ताजमहल में चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन 
बम की सूचना के तुरंत बाद ताज महल परिसर में CISF की तैनाती की गई है. साथ ही पूरे ताजमहल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जैसे ही ताज परिसर में विस्फोटक रखे जाने की खबर सामने आई इसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...