Homeदेशस्मति ईरानी ने अस्पताल जा भर्ती संजीव बालियान को बांधी राखी, तो...

स्मति ईरानी ने अस्पताल जा भर्ती संजीव बालियान को बांधी राखी, तो CM नीतीश कुमार ने पेड़ को बांधा रक्षा सूत्र

Date:

दिल्ली। भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, उनकी सरकार के विभिन्न मंत्रियों और कई सूबों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस त्यौहार को मनाया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तो अस्पताल में भर्ती केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को राखी बांधने पहुंच गई। बड़ी बहन का प्यार देख बालियान ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बड़ी बहन का प्यार और स्नेह प्राप्त हुआ।”

उधर, बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के मौके पर पेड़ को राखी बांधी। उन्होंने पत्रकारों को बताया, “बहन और भाई जिस तरह से एक दूसरे की रक्षा करते हैं, उसी तरह हमें भी पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए। 2012 से हमने इसकी शुरूआत की है कि रक्षाबंधन के दिन वृक्ष रक्षा दिवस भी मनाना चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related