Homeटेक्नोलॉजीSandesh App: WhatsApp का देसी विकल्प, जल्द होगा लांच; सरकारी अधिकारी कर...

Sandesh App: WhatsApp का देसी विकल्प, जल्द होगा लांच; सरकारी अधिकारी कर रहे टेस्टिंग

Date:

Sandesh App: WhatsApp का देसी विकल्प, जल्द होगा लांच; सरकारी अधिकारी कर रहे टेस्टिंग – सरकारी अधिकारियों ने कथित तौर पर व्हाट्सएप (WhatsApp) के एक भारतीय विकल्प (Sandesh App) का उपयोग करना शुरू कर दिया है, जो संदेश के नाम से जान जाएगा। आपको यह तो जानकारी होगी कि पिछले वर्ष 2020 में केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप जैसा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने की योजना का खुलासा किया था। Sandesh Application पूरी तरह तैयार हो चुकी है और कई मंत्रालयों में अधिकारियों द्वारा परीक्षण भी किया जा रहा है

Sandesh App Download

मोदी सरकार ने देश के लिए अपनी स्वदेशी मैसेजिंग ऐप ‘संदेश’ (Sandes) लॉन्च की है। इसे व्हाट्सऐप का देसी वर्जन बताया जा रहा है जो की बिलकुल सही है, ‘सन्देश’ ऐप वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों द्वारा उपयोग की जा रही है, लेकिन बहुत जल्द यह ऐप सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च होगी.

ims.gov.in की वेबसाइट पर जाने पर आपको ऐप दिखेगा. इसमें अशोक चक्र का लोगों देखा जा सकता है. बता दें कि इस ऐप के 3 लेयर्स हैं. तीनों लेयर्स मिलकर एक तिरंगा बनाते हैं और अशोक चक्र इसके बीच में हैं. बता दें ऐप का लोगो व्हाट्सऐप की तरह दिखता है लेकिन ये डार्क ग्रीन है. 

ट्विटर के बदले स्वदेशी ‘कू’

हाल ही में, ट्विटर की भारत-विरोधी नीतियों के बाद स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग स्टार्टअप ‘कू’ भी लोगों के बीच लोकप्रियता बटोर रही है। भारत सरकार का इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी अपने तमाम संगठनों के साथ ट्विटर छोडकर ‘कू’ का रुख कर चुका है। ‘कू’ Made in India ऐप है, जो ट्विटर के विकल्प के तौर पर अपनी भाषा में लोगों को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी देगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना : टेस्टिंग किट की कीमत पर सवाल, ICMR ने दिया जवाब(Opens in a new browser tab)

Web Title : Sandesh App Download homegrown alternative to WhatsApp, will launch soon; Government officials are testing

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related