HomeदेशRhea Chakraborty FIR : सुशांत सिंह Suicide मामले में रिया चक्रवर्ती...

Rhea Chakraborty FIR : सुशांत सिंह Suicide मामले में रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज

Date:

Rhea Chakraborty FIR : सुशांत सिंह Suicide मामले में रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने ने अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty FIR) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी है.

पटना:  Sushant Singh Suicide मामले में रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने ने अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी है. रिया पर प्यार में सुशान्त को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या (Suicide) के लिए उकासने का आरोप लगाया है. मुकदमा संख्या 241/20 है. पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई पहुंच गई है.

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से करीब 11 घंटे पूछताछ की थी. वहीं कुछ ही दिनों पहले रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से इस मामले में सीबीआई जांच (CBI Enquiry) की मांग की थी. सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था.

पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था. सुशांत सिंह के अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि उनके शरीर पर किसी भी तरह के चोट निशान नहीं मिले थे. इसमें बताया गया कि उनकी मौत फांसी के वजह से दम घुटने से हुई. उसके बाद उनकी प्रोविजनल विसरा रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया कि उनके शरीर में किसी भी तरह केमिकल या जहर नहीं मिला था.

अब सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल विसरा रिपोर्ट सामने आई है. फाइनल विसरा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किसी भी तरह की गड़बड़ी का होने से इनकार किया है. विसरा रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बताया कि सुशांत के शरीर में किसी भी तरह का जहर या रसायन पदार्थ नहीं मिला है. अब पुलिस सुशांत के पेट और नाखून की फोरेंसिक रिपोर्ट आने इंतजार कर रही है.

इसके साथ ही आपको बता दें कि मुंबई पुलिस इस मामले में अभी तक रिया चक्रवर्ती, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भांसली और महेश भट्ट समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े चेहरो से पूछताछ कर चुकी हैं. इसके साथ ही जल्द ही फिल्म मेकर करण जौहर से भी पूछताछ होगी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related